{"_id":"69f0765b5d2545563102b29d","slug":"patna-sensation-due-finding-body-of-youth-under-rajendra-setu-patna-news-c-1-1-noi1474-4218999-2026-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Crime: राजेंद्र सेतु के नीचे युवक का शव मिलने से हड़कंप; हत्या, आत्महत्या या हादसे के हर बिंदु से जांच शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Crime: राजेंद्र सेतु के नीचे युवक का शव मिलने से हड़कंप; हत्या, आत्महत्या या हादसे के हर बिंदु से जांच शुरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोकामा
Published by: पटना ब्यूरो
Updated Tue, 28 Apr 2026 04:44 PM IST
विज्ञापन
सार
Mokama Crime: मोकामा के हाथीदह क्षेत्र में राजेंद्र सेतु के नीचे अज्ञात युवक का शव मिला। पुलिस हत्या, आत्महत्या और हादसे तीनों एंगल से जांच कर रही है। पहचान के लिए फोटो साझा की गई, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।
घटनास्थल पर मामले की जांच में जुटी पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
पटना जिले के मोकामा के हाथीदह थाना क्षेत्र स्थित राजेंद्र सेतु के नीचे आज एक अज्ञात युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों ने जब पुल के नीचे एक युवक को बेसुध अवस्था में पड़ा देखा, तो इसकी सूचना तुरंत स्थानीय पुलिस को दी। घटना की खबर मिलते ही आसपास के क्षेत्र में लोगों की भीड़ जुट गई।
Trending Videos
सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस
सूचना मिलने के बाद हाथीदह थाना अध्यक्ष रंजन कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की छानबीन शुरू की। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक कागजी कार्रवाई पूरी की और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। शुरुआती जांच में कई पहलुओं को ध्यान में रखकर साक्ष्य जुटाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
युवक की उम्र करीब 30 वर्ष बताई जा रही
मृतक युवक की उम्र करीब 30 वर्ष के आसपास बताई जा रही है। युवक के पहनावे से ऐसा प्रतीत होता है कि वह किसी सामान्य परिवार से ताल्लुक रखता है। उसने नीले रंग की जींस पैंट और चेकदार शर्ट पहन रखी थी। हालांकि अब तक उसकी पहचान नहीं हो सकी है।
हत्या, आत्महत्या या हादसा, सभी पहलुओं पर जांच
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस कई बिंदुओं पर गहनता से जांच कर रही है। प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि युवक राजेंद्र सेतु के पाथवे से गलती से नीचे गिरा, उसने वहां से कूदकर आत्महत्या की या फिर किसी ने उसकी हत्या कर शव को साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से ऊपर से नीचे फेंक दिया।
घटनास्थल की स्थिति से तुरंत निष्कर्ष नहीं
पुलिस के अनुसार घटनास्थल की स्थिति को देखते हुए फिलहाल किसी ठोस नतीजे पर पहुंचना संभव नहीं है। इसी कारण हत्या, आत्महत्या और दुर्घटना समेत सभी संभावनाओं पर समान रूप से जांच जारी है। पुलिस हर एंगल से मामले की पड़ताल कर रही है।
पढ़ें- Crime: झारखंड से आई बारात पर हमला, सात लोग घायल; हंगामे के बीच दुल्हन दूल्हे को मनाती रही, फिर पूरी हुई शादी
एफएसएल टीम को भी बुलाया गया
साक्ष्यों के संकलन के लिए हाथीदह थाना अध्यक्ष ने वरीय पदाधिकारियों को सूचना दी है। साथ ही एफएसएल (FSL) टीम को भी मौके पर बुलाया गया है, ताकि वैज्ञानिक तरीके से जांच कर मौत के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा सके।
पहचान के लिए फोटो साझा
युवक की पहचान अब तक नहीं हो पाई है। इसे लेकर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए उसकी तस्वीर आसपास के सभी जिलों के थानों और सोशल मीडिया ग्रुप्स में साझा की है। पुलिस का मानना है कि पहचान होने के बाद मामले की गुत्थी सुलझाने में महत्वपूर्ण मदद मिलेगी।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार
हाथीदह थाना अध्यक्ष रंजन कुमार ने बताया कि सुबह पुल के नीचे शव होने की सूचना मिली थी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की स्पष्ट वजह सामने आ सकेगी।
पुलिस मृतक के परिजनों की तलाश में जुटी है, ताकि उन्हें घटना की जानकारी दी जा सके और शव को उन्हें सौंपा जा सके। मामले की जांच जारी है और पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

कमेंट
कमेंट X