सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   PM Modi Greetings to Bihar New NDA Govt calls CM Nitish Kumar experienced administrator

PM Modi on Bihar: 'नीतीश कुमार.. बधाई'; शपथ के बाद पीएम ने बताया कुशल और अनुभवी प्रशासक; सभी को दीं शुभकामनाएं

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Thu, 20 Nov 2025 02:13 PM IST
सार

नीतीश कुमार ने पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में एक बार फिर बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। दर्जनों मंत्रियों ने भी उनके साथ शपथ ग्रहण किया।

विज्ञापन
PM Modi Greetings to Bihar New NDA Govt calls CM Nitish Kumar experienced administrator
PM मोदी और नीतीश कुमार - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

नीतीश कुमार ने एक बार फिर बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है। उन्होंने दर्जनों मंत्रियों के साथ पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में पद और गोपनीयता की शपथ ग्रहण की। शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृह मंत्री अमित शाह, आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित कई बड़े नेता मौजूद थे। गांधी मैदान में हजारों की भीड़ जमा थी। जैसे ही शपथ के दौरान नीतीश कुमार ने कहा, “मैं नीतीश कुमार…” भीड़ ने जोरदार उत्साह के साथ उनका स्वागत किया और मैदान में उल्लास चरम पर पहुंच गया। शपथ ग्रहण के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नीतीश कुमार, सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा को बधाई देते हुए कई ट्वीट किए।

Trending Videos


प्रधानमंत्री मोदी ने दी शुभकामनाएं

प्रधानमंत्री मोदी ने लिखा, 'बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर नीतीश कुमार जी को हार्दिक बधाई। वे एक अनुभवी प्रशासक हैं और कई वर्षों से सुशासन का बेहतरीन रिकॉर्ड रखते हैं। उनके कार्यकाल के लिए मेरी शुभकामनाएं।"
विज्ञापन
विज्ञापन

 





 

 

PM Modi Greetings to Bihar New NDA Govt calls CM Nitish Kumar experienced administrator
PM मोदी और सम्राट चौधरी - फोटो : (PM मोदी ट्विटर)
सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा को दी बधाई

डिप्टी सीएम बनाए गए सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा को बधाई देते हुए पीएम मोदी ने लिखा, 'बिहार के उपमुख्यमंत्री बनने पर सम्राट चौधरी जी और विजय सिन्हा जी को हार्दिक बधाई। दोनों नेता जनता की सेवा में लंबे समय से कार्यरत हैं। उन्हें मेरी शुभकामनाएं।'
 
 

PM Modi Greetings to Bihar New NDA Govt calls CM Nitish Kumar experienced administrator
सभी मंत्रियों के साथ PM मोदी - फोटो : (PM मोदी ट्विटर)
अन्य मंत्रियों को भी दी शुभकामनाएं

उन्होंने नई सरकार के मंत्रियों को भी शुभकामनाएं देते हुए कहा, "बिहार सरकार के मंत्रियों को मेरी शुभकामनाएं। यह एक शानदार टीम है, जिसमें समर्पित नेता शामिल हैं, जो बिहार को नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगे। उन्हें ढेरों शुभकामनाएं।'

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed