सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Prashant kishor vs samrat choudhary bihar cm attacked by pk after bihar election new cm bihar

Bihar News: सीएम सम्राट चौधरी के पीछे पड़े प्रशांत किशोर! नाम के एलान पर जागे, शपथ के बाद मैदान में उतरे

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: Aditya Anand Updated Sat, 18 Apr 2026 06:06 PM IST
विज्ञापन
सार

Samrat Choudhary : बिहार विधानसभा चुनाव के पहले प्रशांत किशोर तत्कालीन उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के खिलाफ बड़े हमले कर रहे थे। चुनाव बाद लगभग शांत थे। खुद चुनाव में उतरे भी नहीं। अब जैसे ही सम्राट सीएम बने तो पीके उनके पीछे ही पड़ गए हैं।

Prashant kishor vs samrat choudhary bihar cm attacked by pk after bihar election new cm bihar
सम्राट चौधरी और प्रशांत किशोर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी के नेता और पूर्व उप मुख्यमंत्री जब से मुख्यमंत्री बने हैं, तब से उनकी डिग्री को लेकर सवाल उठ रहा है। राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव ने भी सम्राट चौधरी की डिग्री को लेकर सवाल उठाया। अब पिछले कुछ दिनों से जनसुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर उनपर हमलावर हैं। प्रशांत किशोर ने कहा कि ज्ञान की भूमि बिहार में ऐसा व्यक्ति मुख्यमंत्री बना, जो पढ़ा है या नहीं वो नहीं पता?। उन्होंने पढ़ाई नहीं कि वह शिकायत की बात नहीं है। लेकिन, फर्जी डिग्री लगाकर अगर कोई विधायक और मुख्यमंत्री बन जाए तो यह चिंता का विषय है। आपके बच्चों की पढ़ाई की चिंता उसे कितनी होगी? 

Trending Videos

VIP Security : निशांत कुमार को बिहार के डिप्टी सीएम जैसी सुरक्षा; विजय सिन्हा की घटी, श्रवण की बढ़ी सुविधा
विज्ञापन
विज्ञापन


पीके बोले- 'सम्राट पर उम्र घोटाला का आरोप लगा'
प्रशांत किशोर ने आगे कहा कि "सम्राट चौधरी ने एक एफिडेविट में लिखा कि वह सातवीं पास हैं। अगले एफिडेविट में लिखा मदुरै कामराज यूनिवर्सिटी से पीएफसी (डिग्री का नाम) किया। कब किया? यह बताया नहीं। फिर कहा कि अमेरिका से D. LIT किया।" उन्होंने आरोप लगाया कि सम्राट चौधरी छह लोगों की हत्या के आरोप में जेल में रहे हैं, लेकिन उन्होंने अपने हलफनामे में इसकी कोई जानकारी नहीं दी। प्रशांत किशोर ने आरोप लगाया कि पहली बार मंत्री बनने के बाद सम्राट पर उम्र घोटाले का आरोप लगा। केस भी हुआ। इसके बाद उन्हें मंत्री पद छोड़ना पड़ा। 
Bihar News : तेजस्वी यादव 24 अप्रैल को कुछ करेंगे? सम्राट चौधरी सरकार सदन में बहुमत दिखाने उतरेगी

पटना में पीके की पार्टी ने भी खोला मोर्चा
प्रशांत किशोर ही नहीं, उनकी पार्टी ने भी मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। पटना में आज जनसुराज पार्टी की ओर से सम्राट चौधरी के खिलाफ प्रेस वार्ता की गई। इसमें राष्ट्रीय प्रवक्ता कुमार सौरव ने आरोप लगाया कि सम्राट चौधरी का एक और नाम है। वह है 'राकेश कुमार'। इन पर जालसाजी, धोखेबाजी करने के लिए एफआईआर करने का भी निर्देश दिया गया था। उनपर एफआईआर दर्ज इसलिए किया क्योंकि उन्होंने अपनी उम्र, अपना नाम गलत बताया। इस आधार पर वह मंत्री पद से भी हटाए गए थे। 

'भाजपा पर भी प्रशांत किशोर ने बोला हमला'
प्रशांत किशोर ने तंज कसते हुए कहा कि जब भाजपा को मौका मिला तो उन्होंने किसे मुख्यमंत्री बनाया? आप उनका चाल, चरित्र और चेहरा देख लें। लोगों को यह भी नहीं पता कि उन्होंने 10वीं पास की है या नहीं। आप राज्य के मुख्यमंत्री हैं, कम से कम सही जानकारी दें। फर्जी सर्टिफिकेट लगाना चरित्र को दर्शाता है। 

प्रशांत किशोर या विपक्ष के आरोपों पर अब तक प्रतिक्रिया नहीं आईं
प्रशांत किशोर या तेजस्वी यादव के आरोपों पर अब तक मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। मुख्यमंत्री बनने से पहले उन्होंने डिग्री के मामले पर जवाब देते हुए स्पष्ट कहा था कि मैं अपने एफिडेविट में सारी बातों का जिक्र किया है। जनता के सामने सारी बातें हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed