सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Heatwave Public Anger Explodes as Flood Halts Water Supply for 5 Days

Bihar: भीषण गर्मी में पानी के लिए तरसे लोग, बाढ़ में पांच दिन से ठप जलापूर्ति; फूटा लोगों का गुस्सा

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाढ़ Published by: पटना ब्यूरो Updated Mon, 08 Jun 2026 10:41 AM IST
विज्ञापन
सार

पटना जिले के बाढ़ नगर परिषद क्षेत्र के चोंदी मोहल्ले में पंप हाउस का मोटर जलने से पिछले पांच दिनों से जलापूर्ति ठप है। भीषण गर्मी में लोग दूर-दराज से पानी लाने को मजबूर हैं। स्थानीय लोगों ने अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जल्द समाधान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।

Bihar Heatwave Public Anger Explodes as Flood Halts Water Supply for 5 Days
पांच दिन से जला मोटर, पानी के लिए मचा हाहाकार - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार

भीषण गर्मी के बीच पटना जिले के बाढ़ नगर परिषद क्षेत्र के चोंदी मोहल्ले में पेयजल संकट गहरा गया है। मोहल्ले स्थित पंप हाउस का मोटर पांच दिन पहले जल जाने के कारण पूरे इलाके में जलापूर्ति पूरी तरह ठप पड़ी है। हालात ऐसे हैं कि लोगों को पीने और दैनिक उपयोग के लिए पानी दूर-दराज के इलाकों से लाकर अपनी जरूरतें पूरी करनी पड़ रही हैं।


मोटर खराब होने से पानी का संकट गहराया
स्थानीय लोगों के अनुसार, मोटर खराब होने के बाद से ही मोहल्ले में पानी का संकट लगातार बढ़ता जा रहा है। चिलचिलाती धूप और उमस भरी गर्मी के बीच महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग सिर पर बाल्टियां तथा हाथों में पानी के डिब्बे लेकर दूसरे मोहल्लों से पानी लाने को मजबूर हैं। इससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कई दिन पहले अधिकारियों ने दी थी जानकारी
स्थानीय निवासी आलोक कुमार ने बताया कि मोटर खराब होने की जानकारी संबंधित अधिकारियों को कई दिन पहले ही दे दी गई थी। इसके बावजूद अब तक न तो मोटर की मरम्मत की गई है और न ही उसे बदलने की कोई ठोस पहल दिखाई दे रही है। उनका आरोप है कि अधिकारी पिछले पांच दिनों से केवल आश्वासन दे रहे हैं कि 'आज मोटर लग जाएगा या 'कल काम पूरा हो जाएगा', लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है।
विज्ञापन
Trending Videos


ये भी पढ़ें-  MP Rajya Sabha Election: कभी निष्कासन को लेकर रहे चर्चा में, अब भाजपा ने महेश केवट को बनाया राज्यसभा उम्मीदवार

विभाग के खिलाफ बढ़ी लोगों की नाराजगी
पानी की किल्लत को लेकर मोहल्लेवासियों में PHED विभाग के प्रति नाराजगी बढ़ती जा रही है। लोगों का कहना है कि भीषण गर्मी के इस दौर में पांच दिनों तक जलापूर्ति ठप रहना प्रशासनिक लापरवाही को दर्शाता है। उनका आरोप है कि यदि समय रहते समस्या का समाधान किया जाता तो उन्हें इतनी परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ता।

स्थानीय नागरिकों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द जलापूर्ति बहाल नहीं की गई तो वे सड़क पर उतरकर विरोध प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे। फिलहाल पूरे मोहल्ले के लोग प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप कर पेयजल संकट का समाधान करने की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed