सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Raids starts arresting Khan Sir bihar police registered case of attempt to murder case Bihar News

Bihar News : खान सर की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू, पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला किया दर्ज

न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: Krishan Ballabh Narayan Updated Fri, 05 Jun 2026 02:27 PM IST
विज्ञापन
सार

Bihar : खान सर ने बिहार पुलिस और मुख्यमंत्री की खूब प्रशंसा की। कहा कि फ़िल्मी स्टाइल में बिहार पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई की है। लेकिन अब वही पुलिस खान सर को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी कर रही है।

Raids starts arresting Khan Sir bihar police registered case of attempt to murder case Bihar News
खान सर और पीछे उनके आरोपी सुरक्षाकर्मी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

बिहार की राजधानी पटना में कोचिंग विवाद के दौरान हुई फायरिंग का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। चर्चित शिक्षक फैसल खान उर्फ खान सर के खिलाफ पटना के कदमकुआं थाने में हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। यह प्राथमिकी पुलिस ने अपने लिखित बयान के आधार पर दर्ज की है, जिसमें खान सर को नामजद आरोपी बनाया गया है। पुलिस का कहना है कि खान सर की गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है।

Trending Videos


क्या है पूरा मामला?
 2 जून की रात पटना में खान सर के कोचिंग संस्थान पर कुछ शरारती तत्वों ने हमला कर दिया था। इस विवाद के दौरान खान सर के निजी सुरक्षाकर्मियों द्वारा हवाई फायरिंग करने का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने संज्ञान लेते हुए त्वरित कार्रवाई की और खान सर के दोनों बॉडीगार्ड्स को गिरफ्तार कर लिया। इस सिलसिले में खान सर से भी पूछताछ की, लेकिन फिर पुलिस ने उनको छोड़ दिया। इसके बाद छात्रों और स्थानीय लोगों ने पटना पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए आक्रोश व्यक्त किया। पुलिस की किरकिरी होते देख पटना पुलिस ने अपना रुख बदला और फिर खान सर के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-Bihar News: पटना हाईकोर्ट की मुख्य न्यायाधीश मीनाक्षी मदन राय ने ली शपथ, अगले महीने रिटायर भी होंगी
विज्ञापन


38 सेकंड का वीडियो हुआ था मीडिया
दरअसल 38 सेकंड का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। उस वीडियो में दो शख्स फायरिंग करते हुए दिख रहे थे। एक ने काली शर्ट पहन रखी थी, जबकि दूसरी ने सफेद। सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो पर कई लोगों ने कई तरह की प्रतिक्रियाएं दी। उस प्रतिक्रियाओं में लोगों ने बताया कि फायरिंग करता हुआ शख्स खान सर का ही सुरक्षाकर्मी है। लोगों की तीखी प्रतिक्रिया के बाद पटना पुलिस प्रशासन ने आरोपियों को गिरफ्तार किया और अब खान सर के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश कर रही है। 
यह खबर भी पढ़ें-Bihar News: सीएम सम्राट की सरकार संविदा कर्मियों की पुरानी गलतियों की करेगी जांच, कदाचार का भी लेगी हिसाब

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed