सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   bihar police arrest accused involved in online networking company fraud rohtas

Bihar News: करोड़ों की ठगी करने वाला मुख्य आरोपी गुड़गांव से गिरफ्तार, लोगों को देता था पैसा डबल करने का लालच

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतास Published by: पटना ब्यूरो Updated Sat, 07 Mar 2026 04:37 PM IST
विज्ञापन
सार

Bihar News: रोहतास जिले में नेटवर्किंग कंपनी और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के जरिए निवेश पर 10 प्रतिशत मुनाफे का लालच देकर करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले मुख्य आरोपी रौशन कुमार कश्यप को पुलिस ने गुड़गांव से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पर सासाराम और आसपास के कई लोगों से करीब दो करोड़ रुपये से अधिक की ठगी का आरोप है।

bihar police arrest accused involved in online networking company fraud rohtas
ठगी के शिकार लोग एवं गिरफ्तार मुख्य आरोपी का फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार

रोहतास जिले में नेटवर्किंग कंपनी के माध्यम से दर्जनों लोगों से करोड़ों रुपये की ठगी एवं धोखाधड़ी के मामले में रोहतास पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। ऑनलाइन वेबसाइट और नेटवर्किंग कंपनी के नाम पर निवेश कराकर पैसे दोगुना करने का झांसा देने वाले मुख्य आरोपी रौशन कुमार कश्यप को पुलिस ने गुड़गांव स्थित उसके वर्तमान पते फ्लैट नंबर-1002, 4ए टावर, ओरिस एसआर, सेक्टर-85, गुड़गांव-122001, सेंट एंड्रयूज वर्ल्ड स्कूल के सामने से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान सासाराम नगर थाना क्षेत्र के शेरगंज मोहल्ला निवासी कामेश्वर प्रसाद कश्यप के 40 वर्षीय पुत्र रौशन कुमार कश्यप के रूप में हुई है।

Trending Videos


निवेश पर 10% मुनाफे का दिया लालच
प्राप्त जानकारी के अनुसार रौशन कुमार कश्यप myadapool.net और टीसीएल आडा नामक ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के जरिए नेटवर्किंग का जाल फैला रखा था। ठगी के शिकार लोगों के अनुसार आरोपी ने उन्हें निवेश पर प्रतिमाह 10 प्रतिशत मुनाफे का लालच दिया था। इसके अलावा उसने यह भी आश्वासन दिया था कि यदि पैसा वापस नहीं मिलता है, तो वह अपनी जमीन या पूरी पूंजी वापस कर देगा। लेकिन जब पैसे लौटाने की बारी आई, तो आरोपी फरार हो गया और उसके परिवार वाले गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी देने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थानीय व अंतरराष्ट्रीय सेमिनार से किया प्रभावित
आरोपी रौशन कुमार कश्यप और उसकी पूरी टीम भोले-भाले लोगों को ठगी का शिकार बनाने के लिए स्थानीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई सेमिनार आयोजित करती थी। पीड़ितों के अनुसार मुख्य आरोपी रौशन कुमार कश्यप के अलावा उसकी टीम में पत्नी अमृता कश्यप, भाई राकेश कुमार कश्यप, भाई की पत्नी खुशबू कश्यप, छोटा भाई राजू कश्यप, दिल्ली निवासी दर्शन सोलंकी और गुड़गांव निवासी नारायण राय शामिल हैं।

दो करोड़ से अधिक के गबन का आरोप
ठगी में शामिल लोगों ने सासाराम और आसपास के इलाकों में रहने वाले रोशन कुमार गुप्ता, राकेश कुमार, सत्येंद्र कुमार सिंह, नीरज कुमार गुप्ता, महेंद्र कुमार सिंह, नलिन पुष्कर, अभिनंदन कुमार, चंदन कुमार, अमित कुमार, राजू रंजन, दीपक कुमार, विशाल कुमार, नंदकिशोर सिंह सहित अन्य लोगों से लगभग दो करोड़ रुपये से अधिक की ठगी की है। हालांकि जैसे ही निवेशकों को ठगी का अहसास हुआ, उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

ये भी पढ़ें: शादी वाले घर में पसरा मातम: बगीचे में फंदे से लटका मिला महिला का शव, सामूहिक दुष्कर्म की भी आशंका

मुख्य आरोपी गिरफ्तार, जांच जारी
मामला दर्ज होने के बाद से आरोपी फरार चल रहा था। रोहतास पुलिस ने तकनीकी अनुसंधान और गुप्त सूचना के आधार पर जाल बिछाया और अंततः उसे गुड़गांव से गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल पुलिस इस सिंडिकेट में शामिल अन्य लोगों की पहचान करने में जुटी हुई है और गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ की जा रही है। इसके साथ ही पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि वे किसी भी अनधिकृत ऑनलाइन वेबसाइट या लुभावनी निवेश योजनाओं के झांसे में न आएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed