{"_id":"69ac012531a23e6d07054e09","slug":"15-year-old-student-killed-one-seriously-injured-as-speeding-pickup-van-rams-into-toto-in-amour-purnea-news-c-1-1-noi1375-4022882-2026-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: अनियंत्रित पिकअप की टक्कर से टोटो सवार 15 वर्षीय किशोर की मौत, चाचा गंभीर रूप से घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: अनियंत्रित पिकअप की टक्कर से टोटो सवार 15 वर्षीय किशोर की मौत, चाचा गंभीर रूप से घायल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,पूर्णिया
Published by: पूर्णिया ब्यूरो
Updated Sat, 07 Mar 2026 07:28 PM IST
विज्ञापन
सार
Bihar News: पूर्णिया के अमौर थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार पिकअप वैन ने टोटो को टक्कर मार दी, जिससे टोटो सवार 15 वर्षीय मो. जीसान की मौके पर ही मौत हो गई और उसके चाचा मो. गुलजार गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में टोटो पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। स्थानीय लोगों ने पिकअप चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया, जबकि परिजनों ने फिलहाल पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया।
घायल चाचा और युवक का फाइल फोटो क्षतिग्रस्त टोटो
विज्ञापन
विस्तार
बिहार के पूर्णिया में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। इस हादसे में एक 15 वर्षीय किशोर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके चाचा गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। गनीमत रही कि हादसे में मृतक की चाची और मासूम बच्चे को मामूली चोटें आईं। इस भीषण टक्कर में टोटो के परखच्चे उड़ गए।
Trending Videos
ग्रामीणों ने पिकअप चालक को पकड़ा
दुर्घटना के तुरंत बाद स्थानीय ग्रामीणों ने सक्रियता दिखाते हुए पिकअप वैन के चालक को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। सूचना पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पूर्णिया जीएमसीएच भेज दिया। घटना अमौर थाना क्षेत्र अंतर्गत हलालपुर चौक स्थित मूरी मिल के समीप एसएच-99 (बायसी-दिघलबैंक मार्ग) पर हुई है। मृतक की पहचान शहनगांव बंगालीटोला (वार्ड नं. 14, पंचायत धुरपैली) निवासी मो. जाहीद आलम के पुत्र मो. जीसान और उनके घायल चाचा मो. गुलजार के रूप में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
आठवीं कक्षा का छात्र था मृतक
जानकारी के अनुसार, मृतक मो. जीसान आठवीं कक्षा का छात्र था। वह अपनी छोटी चाची और उनके दो माह के मासूम बच्चे के साथ अपने बड़े चाचा मो. गुलजार के टोटो पर सवार होकर बैंक के काम से अमौर गया था। अमौर से वापस घर लौटने के क्रम में हलालपुर चौक के पास रौटा की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार पिकअप वैन ने अनियंत्रित होकर टोटो में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि टोटो पर सवार मो. जीसान उछलकर सीधे हाईवे पर जा गिरा। सिर में गंभीर चोट लगने और अत्यधिक रक्तस्राव के कारण जीसान की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं, टोटो चला रहे उसके चाचा मो. गुलजार को भी गंभीर चोटें आई हैं, जिनका इलाज अमौर रेफरल अस्पताल में चल रहा है। गनीमत रही कि हादसे में मृतक की चाची और मासूम बच्चे को मामूली चोटें आईं, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।
टोटो के उड़े परखच्चे
इस भीषण टक्कर में टोटो के परखच्चे उड़ गए। दुर्घटना के तुरंत बाद स्थानीय ग्रामीणों ने सक्रियता दिखाते हुए पिकअप वैन के चालक राज कुमार चौहान (निवासी रौटा चौहानटोला) को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। परिजनों ने दुर्घटनाग्रस्त पिकअप वैन को अपने कब्जे में ले लिया है। किशोर की मौत की खबर मिलते ही गांव में मातम छा गया है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
ये भी पढ़ें: हाजीपुर में सड़क हादसे में युवक की मौत, घटना CCTV में हुई कैद
पुलिस ने क्या बताया?
मामले में थानाध्यक्ष अवधेश कुमार ने बताया कि सड़क दुर्घटना में एक किशोर की मौत हुई है और पिकअप वैन के चालक को पुलिस अभिरक्षा में ले लिया गया है। हालांकि, मृतक के परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से फिलहाल इनकार कर दिया है और इस संबंध में अभी तक कोई लिखित आवेदन नहीं दिया है। थानाध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि परिजनों से आवेदन प्राप्त होते ही मामले में अग्रतर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन