सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   sand laden tractor crushed policeman in no entry sand mafias audacity in rohtas bihar

Bihar: सासाराम में बालू माफियाओं का आतंक! नो एंट्री में रोकने पर सिपाही को ट्रैक्टर से कुचला, हालत नाजुक

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतास Published by: पटना ब्यूरो Updated Sat, 16 May 2026 01:00 PM IST
विज्ञापन
सार

Bihar: सासाराम में नो एंट्री के दौरान बालू लदे ट्रैक्टर को रोकने की कोशिश कर रहे ट्रैफिक सिपाही मुकेश कुमार को चालक ने कुचल दिया। गंभीर रूप से घायल सिपाही को हायर सेंटर रेफर किया गया है। पुलिस ने ट्रैक्टर जब्त कर लिया है, जबकि आरोपी चालक फरार है और उसकी तलाश जारी है। 

sand laden tractor crushed policeman in no entry sand mafias audacity in rohtas bihar
सदर अस्पताल में घायल सिपाही
विज्ञापन

विस्तार

रोहतास जिला मुख्यालय सासाराम में शनिवार की सुबह करीब नौ बजे एक बालू लदे ट्रैक्टर ने ड्यूटी पर तैनात सिपाही को सरेआम रौंद दिया। घटना के बाद आनन-फानन में स्थानीय लोगों की मदद से घायल सिपाही को सदर अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। घटना सासाराम नगर थाना क्षेत्र के एसपी जैन कॉलेज मोड़ के समीप की बताई जा रही है।



नो एंट्री में रोकने पर रौंदा
दरअसल, शहर के एंट्री पॉइंट पर तैनात सिपाही मुकेश कुमार नो एंट्री क्षेत्र में एक बालू लदे ट्रैक्टर को प्रवेश करने से रोकने का प्रयास कर रहे थे। लेकिन बालू माफियाओं में पुलिस का खौफ किस कदर खत्म हो चुका है, इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि ट्रैक्टर चालक पुलिस को देखकर रुकने के बजाय वाहन की रफ्तार बढ़ा दी और सिपाही को कुचलते हुए आगे निकल गया। ट्रैक्टर का पिछला चक्का मुकेश कुमार के शरीर के ऊपर से गुजर गया, जिससे वे वहीं लहूलुहान होकर गिर पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रैक्टर जब्त, चालक फरार
घायल सिपाही से मिलने अस्पताल पहुंचे ट्रैफिक डीएसपी अमरकांत ने बताया कि फिलहाल पुलिस की पहली प्राथमिकता घायल जवान मुकेश कुमार की जान बचाना है। उन्होंने कहा कि पुलिस टीम फरार ट्रैक्टर चालक की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है और उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। गौरतलब है कि घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने साहस दिखाते हुए बालू लदे ट्रैक्टर को खदेड़कर पकड़ लिया, लेकिन इस दौरान चालक भागने में सफल रहा।


ये भी पढ़ें: पटोरी स्टेशन पर मौत को मात! ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच फंसे रहे 4 लोग, वीडियो देख कांप उठे लोग

चालक की पहचान में जुटी पुलिस
मामले में रोहतास एसपी रौशन कुमार ने कहा कि सासाराम के एसपी जैन कॉलेज मोड़ के पास सुबह करीब आठ बजे नो एंट्री के दौरान एक ट्रैक्टर को रोकने के क्रम में यह हादसा हुआ, जिसमें ट्रैफिक सिपाही मुकेश कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्होंने बताया कि पुलिस सीसीटीवी फुटेज और घायल सिपाही के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed