सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Bihar ›   Patna Crime: Celebratory Firing at Wedding Turns Fatal; Teenager Dies After Being Shot; Two Accused Arrested

शादी में मातम: बारात का स्वागत हो रहा था और DJ पर डांस, अचानक गोली लगने से गिरा किशोर; हर्ष फायरिंग में गई जान

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: पटना ब्यूरो Updated Mon, 27 Apr 2026 07:10 PM IST
विज्ञापन
सार

Patna News: फतुहा थाना क्षेत्र में शादी समारोह के दौरान हर्ष फायरिंग में 16 वर्षीय रवि कुमार की गोली लगने से मौत हो गई। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर हथियार बरामद किया, जबकि एक आरोपी फरार है।

Patna Crime: Celebratory Firing at Wedding Turns Fatal; Teenager Dies After Being Shot; Two Accused Arrested
किशोर रवि कुमार (फाइल फोटो) की मौत के बाद रोते-बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

राजधानी पटना के ग्रामीण क्षेत्र में शादी समारोह के दौरान हर्ष फायरिंग की घटना में एक किशोर की मौत हो गई। मामला फतुहा थाना क्षेत्र का है, जहां बारात के दौरान डीजे की धुन पर थिरकते युवकों के बीच चली गोली ने 16 साल के रवि कुमार की जान ले ली। घटना के बाद शादी समारोह की खुशियां अचानक मातम में बदल गईं और पूरे इलाके में शोक का माहौल फैल गया।

Trending Videos

 
डुमरी गांव का निवासी था मृतक किशोर
मृतक किशोर रवि कुमार फतुहा के डुमरी गांव का निवासी बताया गया है। रविवार की रात यहां रामबाबू की भतीजी की शादी थी। बारात का स्वागत किया जा रहा था, डीजे बज रहा था और युवा नाच रहे थे। इसी दौरान समारोह में मौजूद कुछ युवक जोश में होश खो बैठे और अवैध कट्टा लहराकर फायरिंग करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
नाच के दौरान चली गोली
जानकारी के अनुसार, नाचने के दौरान गोलू नामक युवक ने कट्टे से फायरिंग की। फायरिंग के दौरान निकली गोली सीधे रवि कुमार को जा लगी। गोली लगते ही मौके पर अफरातफरी मच गई और परिजन घायल रवि कुमार को आनन-फानन में फतुहा अस्पताल ले गए।
 
इलाज के दौरान तोड़ा दम
फतुहा अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद रवि कुमार की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे पीएमसीएच रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान रवि कुमार ने दम तोड़ दिया। किशोर की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया और गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया।

पढ़ें- कातिल बनी भीड़: बाइक सवार को बिजली के पोल से बांधकर पीटकर मार डाला, टक्कर लगने से हुई थी बच्चे की मौत; दो FIR
 
दो आरोपी गिरफ्तार, एक फरार
वारदात के बाद आरोपी गोलू अपने साथी सोनू और न्यूटन के साथ मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस ने छापामारी कर गोलू और न्यूटन को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त कट्टा और एक खोखा बरामद कर लिया गया है। तीसरा आरोपी सोनू फिलहाल फरार है, जिसकी तलाश जारी है।
 
हर्ष फायरिंग पर फिर उठे सवाल
घटना की गंभीरता को देखते हुए ग्रामीण एसपी कुंदन कुमार और फतुहा एसडीपीओ-1 अवधेश कुमार खुद मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गए। इधर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। इस घटना के बाद शादी समारोहों में हर्ष फायरिंग जैसी खतरनाक प्रवृत्ति पर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है और फरार आरोपी की तलाश जारी है।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed