सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Bihar ›   The Chief Minister and the Union Minister inaugurated the scheme in Bihta, Patna.

Bihar: पटना के बिहटा में प्रौद्योगिकी केंद्र का शुभारंभ; जीतन राम मांझी और सम्राट चौधरी ने क्या कहा?

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: पटना ब्यूरो Updated Tue, 28 Apr 2026 06:02 PM IST
विज्ञापन
सार

केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने कहा कि बिहटा का यह प्रौद्योगिकी केंद्र अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस है, जिससे इंजीनियरिंग और मैन्युफैक्चरिंग क्षेत्र के साथ-साथ बिहार की पारंपरिक अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी। इससे बड़ी संख्या में युवाओं के लिए रोजगार के अवसर सृजित होंगे।

The Chief Minister and the Union Minister inaugurated the scheme in Bihta, Patna.
सम्राट चौधरी और जीतन राम मांझी । - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

पटना के बिहटा के सिकंदरपुर स्थित औद्योगिक क्षेत्र में बने MSME के नई प्रौद्योगिकी केंद्र के साथ बिहार के मुजफ्फरपुर, रोहतास, दरभंगा और मुंगेर में बने नए एक्सटेंशन सेंटर का उद्घाटन केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी एवं बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया।लगभग 200 करोड़ की लागत से भारत सरकार के MSME विभाग के तरफ से सभी केंद्र का उद्घाटन किया गया। इसमें 171 करोड़ की लागत से बिहटा MSME प्रौद्योगिकी केंद्र का मुख्य रूप से उद्घाटन किया गया। इसके अलावा मुजफ्फरपुर, रोहतास, दरभंगा एवं मुंगेर में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए एक्सटेंशन सेंटर का उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम के दौरान पीएम विश्वकर्मा योजना और ग्रामोद्योग विकास योजना के लाभार्थियों को टूलकिट वितरित किए गए। इसके अलावा पीएमईजीपी योजना के लाभार्थियों को चेक और SC/ST हब योजना के लाभार्थियों को प्रमाणपत्र प्रदान किए गए।

Trending Videos

Bihar News: सम्राट सरकार ने राजस्व एवं भूमि सुधार से सीके अनिल को हटाया; BAS के अधिकारियों का भी तबादला हुआ
विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने क्या कहा?
केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने कहा कि यह दिन बिहार के औद्योगिक विकास के इतिहास में एक महत्वपूर्ण अध्याय जोड़ता है। उन्होंने कहा कि बिहटा का यह केंद्र और इसके विस्तार केंद्र न केवल आधुनिक तकनीकी प्रशिक्षण प्रदान करेंगे, बल्कि स्थानीय युवाओं और उद्यमियों को सशक्त बनाकर उन्हें राष्ट्रीय और वैश्विक बाजार से जोड़ने में भी अहम भूमिका निभाएंगे। उन्होंने कहा कि ‘आत्मनिर्भर भारत’ के लक्ष्य को जमीनी स्तर पर साकार करने की दिशा में एक ठोस कदम है।

सीएम व केंद्रीय मंत्री ने किया योजना का उद्घाटन

 

सीएम सम्राट चौधरी बोले- आज बिहार के लिए बड़ा दिन
इधर उद्घाटन सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि आज बिहार के लिए काफी बड़ा दिन है। बिहटा ,मुजफ्फरपुर, दरभंगा ,रोहतास मुंगेर में भारत सरकार के एमएसएमई विभाग के तरफ से प्रौद्योगिकी केंद्र और एक्सटेंशन सेंटर का उद्घाटन किया गया है इससे बिहार के युवाओं के लिए रोजगार के अवसर पढ़ेंगे साथ ही बिहार का भी विकास होगा। इस केंद्र से बिहार के युवाओं को कौशल प्रशिक्षण के साथ-साथ डिप्लोमा, ITI जैसे पढ़ाई भी की शुरुआत की जाएगी जिससे युवाओं को रोजगार मिल सके। 

बिहार तेजी से औद्योगिक प्रगति की ओर बढ़ रहा है
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि बिहार तेजी से औद्योगिक प्रगति की ओर बढ़ रहा है और यह प्रौद्योगिकी केंद्र उस परिवर्तन का सशक्त प्रतीक है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का लक्ष्य युवाओं को बेहतर कौशल, आधुनिक संसाधन और अनुकूल वातावरण उपलब्ध कराना है, ताकि वह न केवल रोजगार प्राप्त करें, बल्कि स्वयं रोजगार सृजक भी बनें। ‘मेक इन बिहार’ के विजन को आगे बढ़ाते हुए यह केंद्र निवेश, नवाचार और उद्यमिता को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed