फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   three children orphaned after father death in road accident today rohtas bihar news

Bihar: रोहतास में अज्ञात वाहन की टक्कर से किसान की मौत, चालक फरार; सड़क पार करने के दौरान हुआ हादसा

Thu, 23 Jul 2026 02:55 PM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतास
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतास Published by: पटना ब्यूरो Updated Thu, 23 Jul 2026 02:55 PM IST
सार

रोहतास के धौडाड़ थाना क्षेत्र में बुधवार रात अज्ञात वाहन की टक्कर से मेदिनीपुर निवासी 45 वर्षीय किसान विजय सिंह उर्फ बिजली की मौत हो गई। अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित किया। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर फरार वाहन और चालक की तलाश कर रही है।

विज्ञापन
three children orphaned after father death in road accident today rohtas bihar news
शोकाकुल परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रोहतास जिले के धौडाड़ थाना क्षेत्र में बुधवार रात सड़क हादसे में 45 वर्षीय किसान की मौत हो गई। मृतक की पहचान धौडाड़ पंचायत के मेदिनीपुर गांव निवासी विजय सिंह उर्फ बिजली के रूप में हुई है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार विजय सिंह किसी काम से धौडाड़ गांव आए थे। इसी दौरान सड़क पार करते समय किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों ने गंभीर रूप से घायल विजय सिंह को तत्काल इलाज के लिए सदर अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढे़ंं: बिहार का वीर सपूत देश पर कुर्बान, जम्मू-कश्मीर में आतंकियों से लोहा लेते हुए BSF जवान चंदन सिंह शहीद


घटना की सूचना मिलते ही परिवार में मातम छा गया। बताया गया कि विजय सिंह के तीन बच्चे हैं। उनकी पत्नी का पहले ही निधन हो चुका है। ऐसे में पिता की मौत से बच्चों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

धौडाड़ थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि अज्ञात वाहन और चालक की पहचान के लिए जांच की जा रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed