{"_id":"6a6988fe219b37b11c01c655","slug":"villagers-create-ruckus-hour-while-surrounding-liquor-prohibition-police-station-patna-news-c-1-1-noi1474-4553544-2026-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: शराब तस्करी के संदेह में युवक को हिरासत में लेने पर थाने का घेराव, ग्रामीणों ने किया जमकर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: शराब तस्करी के संदेह में युवक को हिरासत में लेने पर थाने का घेराव, ग्रामीणों ने किया जमकर हंगामा
Wed, 29 Jul 2026 01:43 PM IST
पटना ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: पटना ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jul 2026 01:43 PM IST
सार
पटना के बाढ़ अनुमंडल स्थित मद्यनिषेध थाने में शराब तस्करी के संदेह में एक युवक को हिरासत में लेने पर ग्रामीणों ने करीब एक घंटे तक हंगामा किया। जांच के बाद युवक को निर्दोष पाते हुए छोड़ दिया गया। पुलिस ने कहा कि गलतफहमी के कारण विरोध प्रदर्शन हुआ।
विज्ञापन
मद्यनिषेध थाना का घेराव
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पटना जिले के बाढ़ अनुमंडल स्थित मद्यनिषेध थाने पर देर रात ग्रामीणों ने करीब एक घंटे तक जमकर हंगामा और नारेबाजी की। यह पूरा मामला पुलिस द्वारा शराब जब्ती के संदेह में एक स्थानीय व्यक्ति को हिरासत में लेने से जुड़ा है। घटना की जानकारी मिलते ही भारी संख्या में ग्रामीण थाने के बाहर जुट गए और पुलिस कार्रवाई का कड़ा विरोध करते हुए हिरासत में लिए गए व्यक्ति को तुरंत छोड़ने की मांग करने लगे। इस दौरान मद्यनिषेध विभाग की टीम और ग्रामीणों के बीच कई बार तीखी बहस भी हुई। बाद में माहौल को शांत कराने के लिए डायल-112 की पुलिस मौके पर पहुंची, जिसने काफी मशक्कत के बाद ग्रामीणों को समझा-बुझाकर स्थिति पर काबू पाया।
गुप्त सूचना पर छापेमारी के दौरान हिरासत में लिया गया युवक
घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार, मद्यनिषेध विभाग की टीम ने देर रात मलाही इलाके में स्थित एक सरकारी स्कूल के समीप गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की थी। इसी दौरान पुलिस ने पास में चिकन की दुकान चलाने वाले अनिल पासवान को संदेह के आधार पर हिरासत में लिया और पूछताछ के लिए मद्यनिषेध थाने ले गई।
पत्नी ने लगाया गलत कार्रवाई का आरोप
पति को हिरासत में लिए जाने की सूचना मिलते ही अनिल पासवान की पत्नी सीमा देवी और स्थानीय लोग आक्रोशित हो गए। सीमा देवी ने पुलिस की कार्रवाई पर गंभीर सवाल उठाते हुए कहा कि उनके पति पूरी तरह निर्दोष हैं और केवल अपनी चिकन की दुकान चलाते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी दुकान के पीछे कुछ अन्य लोग शराब का अवैध कारोबार करते हैं, लेकिन पुलिस ने वास्तविक आरोपियों को पकड़ने के बजाय उनके पति को गलतफहमी में हिरासत में ले लिया। इसी बात से नाराज ग्रामीण बड़ी संख्या में मद्यनिषेध थाने पहुंचे और घेराव कर प्रदर्शन करने लगे।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में न्याय मांग रही मां को जान से मारने की धमकी; रिश्तेदार के साथ भी मारपीट
जांच के बाद छोड़ दिया गया युवक
इस पूरे मामले पर मद्यनिषेध थाना प्रभारी राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि अनिल पासवान को केवल संदेह के आधार पर पूछताछ के लिए लाया गया था। मामले के सत्यापन और जांच-पड़ताल के बाद उन्हें निर्दोष पाते हुए छोड़ दिया गया। थाना प्रभारी ने कहा कि सत्यापन की प्रक्रिया चल रही थी, इसी दौरान गलतफहमी के कारण बड़ी संख्या में लोग थाने के बाहर जमा हो गए और हंगामा करने लगे।