फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   jdu mlc niraj kumar requested to file fir against prashant kishor defaming nitish kumar fake video bihar news

Prashant Kishor : बांकीपुर उप चुनाव के मतदान से पहले प्रशांत किशोर पर आफत; जदयू MLC क्यों पहुंचे FIR कराने?

Wed, 29 Jul 2026 01:42 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Wed, 29 Jul 2026 01:42 PM IST
सार

Bihar News : प्रशांत किशोर के लिए बांकीपुर चुनाव में उतरना कम मुसीबत भरा काम नहीं रहा। चुनाव के फेर में वह बहुत कुछ बोल-दिखा-सुना रहे हैं। लेकिन, इस बार वह एक वीडियो को फर्जी बताकर संकट में पड़े हैं। प्राथमिकी दर्ज करने के लिए तहरीर पहुंच गई है।

विज्ञापन
jdu mlc niraj kumar requested to file fir against prashant kishor defaming nitish kumar fake video bihar news
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और प्रशांत किशोर - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव से ठीक पहले जनता दल (यू) के विधान पार्षद एवं मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार ने जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर के खिलाफ शास्त्रीनगर थाने में शिकायत देकर एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि प्रशांत किशोर ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के एक प्रामाणिक वीडियो संदेश को लेकर भ्रामक और भड़काऊ बयान दिए हैं, जिससे मतदाताओं को गुमराह करने और चुनावी माहौल प्रभावित करने की कोशिश की गई है। 

विज्ञापन


पूर्व मुख्यमंत्री के संदेश को AI आधारित फर्जी बताने का आरोप
जदयू एमएलसी और मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा कि नीतीश कुमार ने बांकीपुर उपचुनाव में एनडीए-भाजपा प्रत्याशी नीरज कुमार सिन्हा के समर्थन में एक वीडियो संदेश जारी किया था। आरोप है कि प्रशांत किशोर ने सार्वजनिक रूप से इस वीडियो को फर्जी, एआई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) से तैयार और अल्टर्ड बताया तथा भाजपा पर इसे चुनावी लाभ के लिए तैयार करने का आरोप लगाया। शिकायतकर्ता का कहना है कि वीडियो पूरी तरह प्रामाणिक है और इस संबंध में प्रशांत किशोर के बयान तथ्यात्मक रूप से गलत और भ्रामक हैं। 
विज्ञापन


प्रशांत किशोर के बयान से तनाव की आशंका- नीरज कुमार
नीरज कुमार ने अपनी शिकायत में कहा है कि प्रशांत किशोर स्वयं बांकीपुर उपचुनाव के प्रत्याशी हैं और ऐसे समय में इस तरह के आरोप लगाकर मतदाताओं को भ्रमित करने तथा भाजपा और जदयू की छवि धूमिल करने का प्रयास किया गया है। शिकायत में यह भी कहा गया है कि इस तरह के बयान से राजनीतिक तनाव बढ़ सकता है और मतदान से पहले कानून-व्यवस्था की स्थिति प्रभावित होने की आशंका है। शिकायत में पुलिस से मामले की तत्काल जांच कर एफआईआर दर्ज करने, इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों को सुरक्षित रखने और पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की गई है। साथ ही शिकायत की प्राप्ति की रसीद और एफआईआर की प्रति उपलब्ध कराने का भी अनुरोध किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जन सुराज ने बांकीपुर चुनाव के लिए नीतीश के संदेश को कहा था फर्जी
जन सुराज ने भाजपा पर आरोप लगाया है कि बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में चुनावी माहौल अपने पक्ष में करने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का कथित एआई (डीपफेक) वीडियो प्रसारित किया गया। पार्टी का कहना है कि यदि यह वीडियो पूरी तरह वास्तविक है, तो भाजपा को इसके प्रमाण सार्वजनिक करने चाहिए, अन्यथा इस कथित फर्जी वीडियो को लेकर अपनी जिम्मेदारी स्वीकार करनी चाहिए। जन सुराज ने दावा किया कि तकनीक की मदद से कोई भी व्यक्ति वीडियो की प्रामाणिकता की जांच कर सकता है और इसके लिए Google Gemini जैसे एआई टूल का उपयोग किया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed