{"_id":"6a153f2646df4bd3c10afd06","slug":"police-stf-crackdown-notorious-gangster-buddin-mian-injured-in-gun-battle-nabbed-with-14-pending-cases-2026-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: अब खगड़िया में ऑपरेशन लंगड़ा, STF ने कुख्यात बुद्दीन मियां को मुठभेड़ के दौरान पैर में मारी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: अब खगड़िया में ऑपरेशन लंगड़ा, STF ने कुख्यात बुद्दीन मियां को मुठभेड़ के दौरान पैर में मारी गोली
Tue, 26 May 2026 12:05 PM IST
मुंगेर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खगड़िया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खगड़िया
Published by: मुंगेर ब्यूरो
Updated Tue, 26 May 2026 12:05 PM IST
सार
खगड़िया में STF और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 50 हजार का इनामी अपराधी मोहम्मद बद्दीन एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार हुआ। पुलिस पर फायरिंग के दौरान जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी। आरोपी कई गंभीर मामलों में फरार चल रहा था।
विज्ञापन
एसपी राकेश कुमार
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
खगड़िया में पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जिले के टॉप-10 अपराधियों में शामिल 50 हजार रुपये के इनामी अपराधी मोहम्मद बुद्दीन को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी है। घटना के बाद इलाके में देर रात तक अफरातफरी का माहौल बना रहा।
विज्ञापन
पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि लंबे समय से फरार चल रहा बद्दीन चौढ़ली पंचायत के सुखाय बासा इलाके में छिपा हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस और एसटीएफ की टीम ने इलाके की घेराबंदी कर छापेमारी शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि घटना रात करीब 1:45 बजे से 2 बजे के बीच हुई। पुलिस ने चारों ओर से घेराबंदी कर बद्दीन को आत्मसमर्पण करने की चेतावनी दी, लेकिन उसने सरेंडर करने के बजाय पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी और भागने की कोशिश करने लगा।
विज्ञापन
गोली लगते ही जमीन पर गिर पड़ा बुद्दीन
इसके बाद पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें बुद्दीन के पैर में गोली लग गई। गोली लगते ही वह जमीन पर गिर पड़ा, जिसके बाद पुलिस ने उसे मौके पर ही दबोच लिया। घायल अपराधी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस उसके खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी हुई है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- पानी लेने निकली किशोरी का मुंह बांधकर खेत में ले गया आरोपी, परिजनों ने रंगे हाथ पकड़कर पुलिस को सौंपा
'लंबे समय से फरार चल रहा था'
इस मामले में एसपी राकेश कुमार ने बताया कि मोहम्मद बद्दीन कई गंभीर मामलों में लंबे समय से फरार चल रहा था। गुप्त सूचना के आधार पर थाना पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त टीम बनाकर कार्रवाई की गई। घेराबंदी के दौरान उसने पुलिस पर फायरिंग की, जिसके बाद जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी।