{"_id":"6443921460516ea3c00661c5","slug":"population-control-bill-subramaniam-swamy-said-indira-gandhi-had-tried-to-stop-the-population-bihar-news-2023-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Population Control Bill : सुब्रमण्यम स्वामी बोले- इंदिरा गांधी ने जनसंख्या रोकने की कोशिश की थी, हालत क्या हुई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Population Control Bill : सुब्रमण्यम स्वामी बोले- इंदिरा गांधी ने जनसंख्या रोकने की कोशिश की थी, हालत क्या हुई
Sat, 22 Apr 2023 01:21 PM IST
आदित्य आनंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: आदित्य आनंद
Updated Sat, 22 Apr 2023 01:21 PM IST
सार
Bihar : पूर्व राज्यसभा सांसद ने कहा कि अगर आर्थिक प्रगति दर ठीक रहेगी तो जनसंख्या नियंत्रण किया जा सकता है। जनसंख्या ज्यादा है, इसको रोकना चाहिए, इसकी चिंता करने से कुछ नहीं होगा। कोई सरकार इसे काबू में नहीं कर सकती है।
विज्ञापन
सुब्रमण्यम स्वामी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पूर्व राज्यसभा सांसद और विराट हिन्दुस्तान संगम के अध्यक्ष सुब्रमण्यम स्वामी शनिवार सुबह पटना पहुंचे। एयरपोर्ट पर विराट हिन्दुस्तान संगम के सदस्यों ने उनका भव्य स्वागत किया। मीडिया से बातचीत करने हुए जनसंख्या नियंत्रण तो आर्थिक प्रगति के साथ अपने आप कम होते जाती है। 50 साल पहले जो जिस रफ्तार से जनसंख्या बढ़ रही थी, उसके तुलना में आज गति कम है। इसको नियंत्रण करने के लिए आर्थिक प्रगति दर को 10 प्रतिशत प्रति दर करना चाहिए।
विज्ञापन
सुब्रमण्यम स्वामी ने कहा कि अगर आर्थिक प्रगति दर ठीक रहेगी तो जनसंख्या नियंत्रण किया जा सकता है। जनसंख्या नियंत्रण कानून के सवाल पर उन्होंने कहा कि लोग जब अपने आप परिवार नियोजन करेंगे तो तब ही सुधार हो सकता है। जनसंख्या ज्यादा है, इसको रोकना चाहिए, इसकी चिंता करने से कुछ नहीं होगा। कोई सरकार इसे काबू में नहीं कर सकती है। पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने इसे कठोर तरीके से रोकने की कोशिश की थी, सबको पता है उनकी हालत क्या हुई।
विज्ञापन
स्वामी ने दिलाई जबरन नसबंदी अभियान की याद
दरअसल, विश्व में जनसंख्या के आधार पर भारत ने चीन को भी पछाड़ दिया है। चीन ने अपने यहां जनसंख्या नियंत्रण कानून लाकर अपने देश की जनसंख्या वृद्धि दर को कम किया। ऐसे में अब भारत में भी जनसंख्या नियंत्रण कानून लाने की चर्चा तेज हो गई है। इसी क्रम में पटना पहुंचे पूर्व कानून मंत्री और पूर्व सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने इसे लेकर बड़ा बयान दिया। उनके कहने का मतलब साफ था कि पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी जनसंख्या रोकने की कोशिश की थी लेकिन जनता ने इसका खूब विरोध किया था। सुब्रमण्यम स्वामी का इस बयान 1975 में आपातकाल की याद दिला दी। उस समय नागरिकों के अधिकार छीन लिए गए थे। इंदिरा सरकार ने आपातकाल में जो फैसले लिए उनमें सबसे विवादास्पद पुरुषों की जबरन नसबंदी का फैसाला था। उनके बेटे संजय गांधी ने बैक डोर से इस अभियान की कमान संभाली। सरकार अधिकारी को नसबंदी अभियान को सफल बनाने का लक्ष्य दिया था। इसके बाद इस अभियान के एक साल में ही 60 लाख से अघिक पुरुषों की जबरन नसबंदी करवा दी गई। नसबंदी में बरती गई लापरवाही के कारण 2 हजार से ज्यादा की मौत भी हो गई। इसके बाद इस अभियान का खूब विरोध हुआ था। इंदिरा गांधी की सरकार को इसका खामियाजा भुगतना पड़ा था।
विज्ञापन