सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Purnea News ›   Bihar News: Public awareness is necessary to make Nepal a Hindu nation again news in hindi

Bihar News: नेपाल को फिर से हिन्दू राष्ट्र बनाने के लिए जनजागरण जरूरी, नेपाल के पूर्व पुलिस महानिरीक्षक बोले

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अररिया Published by: पूर्णिया ब्यूरो Updated Mon, 22 Dec 2025 09:14 PM IST
विज्ञापन
सार

Bihar: नेपाल के बिराटनगर में हिन्दू राष्ट्र स्वाभिमान जागरण अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित हुआ। पूर्व आईपीजी अच्युत कृष्ण खरेल ने नेपाल को पुनः हिन्दू राष्ट्र बनाने के लिए जनजागरण व हस्ताक्षर अभियान चलाने की बात कही। विदेशी एनजीओ पर धर्मांतरण का आरोप लगाया गया।

Bihar News: Public awareness is necessary to make Nepal a Hindu nation again news in hindi
हिन्दू स्वाभिमान जागरण अभियान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

भारत-नेपाल सीमावर्ती क्षेत्र जोगबनी से सटे पड़ोसी देश नेपाल के बिराटनगर में हिन्दू राष्ट्र स्वाभिमान जागरण अभियान के तहत वीरेन्द्र सभागृह में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में हिन्दू राष्ट्र स्वाभिमान जागरण अभियान के अच्युत कृष्ण खरेल, पूर्व पुलिस महानिरीक्षक (नेपाल) ने कहा कि नेपाल को पुनः हिन्दू राष्ट्र स्थापित करने के लिए पूरे देश में जनजागरण अभियान चलाने की आवश्यकता है। इसके साथ ही प्रत्येक हिन्दू परिवार से संपर्क कर हस्ताक्षर अभियान चलाकर सरकार पर दबाव बनाया जाना चाहिए।

Trending Videos


पढे़ं:  मुजफ्फरपुर में बजरंग दल का प्रदर्शन, बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार के खिलाफ पुतला दहन

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि एक सुनियोजित षड्यंत्र के तहत नेपाल को हिन्दू राष्ट्र से धर्मनिरपेक्ष बनाया गया, जिससे विश्व के एकमात्र हिन्दू राष्ट्र की पहचान समाप्त कर दी गई। उन्होंने आरोप लगाया कि विदेशी एनजीओ पहाड़ी क्षेत्रों में शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं की आड़ में धर्मांतरण करा रहे हैं, जिससे नेपाल की जनसांख्यिकी (डेमोग्राफी) में बदलाव हो रहा है। वहीं कार्यक्रम में उपस्थित पूर्व अतिरिक्त पुलिस महानिरीक्षक कल्याण कुमार तिमिशीना ने कहा कि जाति-पात से ऊपर उठकर हिन्दू धर्म की रक्षा के लिए एकजुट होना होगा। यदि समय रहते हम सचेत नहीं हुए, तो हालात बंगाल जैसे हो सकते हैं। कार्यक्रम में संयोजक भेष प्रसाद धमला सहित सैकड़ों की संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed