सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   CM Nitish Kumar Samriddhi Yatra in Purnia Today: Schemes Worth 485 Crore to be Unveiled

पूर्णिया में मुख्यमंत्री की समृद्धि यात्रा आज: 485 करोड़ की योजनाओं की देंगे सौगात, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया Published by: पूर्णिया ब्यूरो Updated Thu, 12 Mar 2026 10:32 AM IST
विज्ञापन
सार

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज पूर्णिया में समृद्धि यात्रा के दौरान 485 करोड़ रुपये की 92 योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। डीएम अंशुल कुमार और एसपी स्वीटी सहरावत के नेतृत्व में सुरक्षा और प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

CM Nitish Kumar Samriddhi Yatra in Purnia Today: Schemes Worth 485 Crore to be Unveiled
सीएम नीतीश कुमार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज पूर्णिया जिले के प्रवास पर रहेंगे। अपनी समृद्धि यात्रा के तहत मुख्यमंत्री जिले को विकास की नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए करोड़ों रुपये की योजनाओं का उपहार देंगे। इस यात्रा को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट मोड पर है और कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

Trending Videos


निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कर-कमलों द्वारा पूर्णिया जिले में कुल 485 करोड़ रुपये की लागत वाली विकासात्मक योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया जाएगा। इसमें 321 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली 8 नई योजनाओं का शिलान्यास शामिल है, जो जिले के बुनियादी ढांचे को मजबूत करेंगी। इसके साथ ही, 164 करोड़ रुपये की लागत से बनकर तैयार हुई 84 विभिन्न जन-कल्याणकारी योजनाओं का उद्घाटन कर उन्हें आम जनता को समर्पित किया जाएगा। यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री जिला स्तर पर क्रियान्वित हो रही विभिन्न विकास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा भी करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


समृद्धि यात्रा की सफलता और विधि-व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए बुधवार को जिलाधिकारी अंशुल कुमार और पुलिस अधीक्षक स्वीटी सहरावत ने महानंदा सभागार में संयुक्त ब्रीफिंग बैठक की। इस बैठक में जिला स्तरीय सभी आला अधिकारी भौतिक रूप से उपस्थित थे, जबकि प्रखंड एवं अनुमंडल स्तर के अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी और पुलिस पदाधिकारी अपने निर्धारित स्थलों पर समय से पूर्व उपस्थित होकर सेवा भाव से अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें। सुरक्षा के दृष्टिकोण से कार्यक्रम स्थल, हेलीपैड और महत्वपूर्ण चौराहों पर पुलिस बल की सघन तैनाती की गई है।

पढे़ं: फोन आया ‘फांसी लगा ली’, परिजन पहुंचे तो घर पर ताला लटका मिला; विवाहिता की मौत पर उठे सवाल

पुलिस अधीक्षक स्वीटी सहरावत ने सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए। मुख्यमंत्री के काफिले के मार्ग में पड़ने वाले अवैध अतिक्रमण को हटाने, पार्किंग स्थलों के प्रबंधन, चिन्हित जगहों पर ड्रॉप गेट लगाने और हेलीपैड की सुरक्षा व्यवस्था की विभागवार गहन समीक्षा की गई। शहर की साफ-सफाई और सुरक्षा के चप्पे-चप्पे पर निगरानी के लिए विशेष टीमें गठित की गई हैं। मुख्यमंत्री इस यात्रा के माध्यम से न केवल योजनाओं का लोकार्पण करेंगे, बल्कि स्थानीय अधिकारियों के साथ बैठक कर समृद्ध बिहार के लक्ष्यों की समीक्षा भी करेंगे। यह यात्रा जिले में चल रही कल्याणकारी योजनाओं की जमीनी हकीकत परखने और विकास की गति को तेज करने की दिशा में एक बड़ा कदम मानी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed