सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Purnea News ›   diet araria teachers theft government property cctv evidence disciplinary action

Bihar: बल्ब, बेडशीट और कप तक गायब...शिक्षा संस्थान में शिक्षक ही बने अपराधी, सीसीटीवी में हुई घटना कैद

न्यूज डेस्क, अमर उजाला,अररिया Published by: पूर्णिया ब्यूरो Updated Wed, 24 Dec 2025 10:12 AM IST
विज्ञापन
सार

अररिया के जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डीआईईटी) में आयोजित आवासीय प्रशिक्षण के दौरान चार शिक्षकों द्वारा सरकारी संपत्ति की चोरी का मामला सामने आया। सीसीटीवी फुटेज में शिक्षकों को बल्ब, बेडशीट, चाय के कप और हैंडवाश डिस्पेंसर जैसी सामग्री ले जाते हुए देखा गया।

diet araria teachers theft government property cctv evidence disciplinary action
डीआईईटी अररिया में शिक्षकों की चोरी का मामला आया सामने - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

अररिया जिले में शिक्षकों की नैतिकता और अनुशासन पर सवाल खड़े हो गए हैं, जब जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डीआईईटी) में आयोजित आवासीय प्रशिक्षण के दौरान सरकारी संपत्ति की चोरी का मामला सामने आया। संस्थान में लगे सीसीटीवी कैमरों में चार शिक्षकों द्वारा सामग्री ले जाते हुए दृश्य कैद हुए हैं, जिससे शिक्षा व्यवस्था और शिक्षक समाज की छवि पर गंभीर प्रभाव पड़ा है। जानकारी के अनुसार, पांच दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण में शामिल इन शिक्षकों ने बल्ब, बेडशीट, चाय के कप और हैंडवाश डिस्पेंसर जैसी आवश्यक सामग्री चुराई। जांच के दौरान चोरी की गई सामग्री उनके निजी वाहनों और आवंटित कमरों से बरामद की गई।

Trending Videos

प्राचार्य ने लिखा पत्र, सख्त कार्रवाई की मांग
डीआईईटी के प्रभारी प्राचार्य आफताब आलम ने इस मामले को गंभीर बताते हुए जिला शिक्षा पदाधिकारी को पत्र लिखा और दोषी शिक्षकों के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई की अनुशंसा की। उन्होंने इसे न केवल सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वाला कृत्य बताया, बल्कि शिक्षक समाज की गरिमा को ठेस पहुंचाने वाला भी करार दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

₹8 हजार की क्षति, वसूली का प्रस्ताव
प्राचार्य के पत्र में संस्थान को हुई कुल क्षति लगभग आठ हजार रुपये आंकी गई है। साथ ही उन्होंने संबंधित शिक्षकों से उक्त राशि की वसूली कर संस्थान को लौटाने का सुझाव भी दिया है।


पढ़ें: मुजफ्फरपुर में युवक की संदिग्ध मौत, झाड़-फूंक का आरोप लगाकर परिजनों ने भगत को बनाया बंधक

जांच के बाद होगी कार्रवाई : डीईओ
जिला शिक्षा पदाधिकारी संजय कुमार ने कहा कि डीआईईटी प्रबंधन से पत्र प्राप्त हुआ है और मामले की जांच की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो दोषियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी। जिले में यह घटना इसलिए भी गंभीर मानी जा रही है क्योंकि शिक्षकों से समाज को संस्कार और अनुशासन की अपेक्षा की जाती है। ऐसे में यदि शिक्षक स्वयं अनुशासन का उल्लंघन करें, तो यह केवल चोरी नहीं बल्कि शिक्षा व्यवस्था के भरोसे पर चोट है। ऐसे मामलों में त्वरित और कठोर कार्रवाई की आवश्यकता बताई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed