{"_id":"69bbbee6f35991895e037602","slug":"high-drama-at-purnia-university-foundation-day-student-leader-threatens-self-immolation-with-petrol-protests-disrupt-celebrations-purnea-news-c-1-1-noi1375-4067068-2026-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: पूर्णिया विश्वविद्यालय के स्थापना दिवस पर बवाल; बोतल में पेट्रोल ले पहुंचा छात्र, दी आत्मदाह की धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: पूर्णिया विश्वविद्यालय के स्थापना दिवस पर बवाल; बोतल में पेट्रोल ले पहुंचा छात्र, दी आत्मदाह की धमकी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया
Published by: पूर्णिया ब्यूरो
Updated Thu, 19 Mar 2026 04:29 PM IST
विज्ञापन
सार
Bihar: पूर्णिया विश्वविद्यालय के स्थापना दिवस समारोह में छात्र नेताओं के विरोध ने उस वक्त उग्र रूप ले लिया, जब एक छात्र नेता पेट्रोल लेकर आत्मदाह की धमकी देते हुए सीनेट हॉल में पहुंच गया। जिसके बाद कॉलेज प्रशासन ने किसी तरह मामले को शांत कराया और कार्यक्रम रात में 9 बजे खत्म हुआ।
विरोध प्रदर्शन करते छात्र नेता
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
पूर्णिया विश्वविद्यालय के 9वें स्थापना दिवस समारोह में बुधवार को उस समय हंगामा मच गया जब जश्न का माहौल विरोध प्रदर्शन में बदल गया। एक ओर सीनेट हॉल में आधिकारिक कार्यक्रम चल रहा था, वहीं दूसरी ओर छात्र नेता धरने पर बैठकर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे।
Trending Videos
कुछ देर के लिए बाधित हुआ कार्यक्रम
मामला तब और गंभीर हो गया जब राजद से जुड़े छात्र नेता पीयूष पुजारा पेट्रोल से भरी बोतल लेकर सीनेट हॉल पहुंच गए और आत्मदाह की धमकी देने लगे। उन्होंने बोतल खोलकर चेतावनी दी कि यदि उन्हें रोका गया तो वे खुद को आग लगा लेंगे। इस घटना से समारोह स्थल पर अफरा-तफरी मच गई और कार्यक्रम कुछ देर के लिए बाधित हो गया। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस
सूचना मिलते ही पुलिस और विश्वविद्यालय प्रशासन मौके पर पहुंचा। कुलपति विवेकानंद सिंह स्वयं छात्रों को समझाने पहुंचे, लेकिन स्थिति संभलने के बजाय और तनावपूर्ण हो गई। इसी दौरान एक भावुक दृश्य देखने को मिला जब पीयूष पुजारा एक पदाधिकारी के पैरों पर गिरकर रोने लगे।
छात्र नेताओं ने लगाए आरोप
छात्र नेताओं का आरोप था कि उन्हें स्थापना दिवस जैसे महत्वपूर्ण कार्यक्रम से जानबूझकर दूर रखा गया, जिससे वे नाराज थे। हंगामे और तनाव के चलते सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए आई महिला कॉलेज की छात्राओं ने मंच पर प्रस्तुति देने से इनकार कर दिया। काफी देर तक चले विरोध और अफरा-तफरी के बाद पुलिस और प्रशासन की मशक्कत से छात्रों को शांत कराया गया। इसके बाद रात करीब 9 बजे कार्यक्रम किसी तरह संपन्न हो सका।
ये भी पढ़ें: नालंदा में अनियंत्रित कार गड्ढे में पलटी, इंजीनियरिंग कॉलेज के दो छात्रों की मौत, तीन की हालत गंभीर
विश्वविद्यालय प्रशासन पर तानाशाही रवैया अपनाने का आरोप
इस पूरे घटनाक्रम ने विश्वविद्यालय की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं, क्योंकि एक छात्र नेता का पेट्रोल की बोतल के साथ सीनेट हॉल तक पहुंच जाना गंभीर चूक माना जा रहा है। छात्र नेताओं ने विश्वविद्यालय प्रशासन पर तानाशाही रवैया अपनाने और छात्रों की भागीदारी को नजरअंदाज करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन