{"_id":"6a3012a14b8a888c0e092c76","slug":"high-voltage-drama-at-purnia-gmch-hospital-employee-accused-of-duping-lover-of-rs10-lakh-on-pretext-of-marriage-purnea-news-c-1-1-noi1375-4398407-2026-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: प्यार, पैसा और अस्पताल; छह लाख के गहने और चार लाख नकदी लेकर मुकरा प्रेमी, जवाब से भड़क उठी प्रेमिका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: प्यार, पैसा और अस्पताल; छह लाख के गहने और चार लाख नकदी लेकर मुकरा प्रेमी, जवाब से भड़क उठी प्रेमिका
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया
Published by: पूर्णिया ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jun 2026 10:57 PM IST
विज्ञापन
सार
पूर्णिया जीएमसीएच में प्रेम प्रसंग को लेकर हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। युवती ने अस्पताल कर्मी पर शादी का झांसा देकर 10 लाख रुपये और जेवर लेने का आरोप लगाया। युवक ने आरोपों को खारिज किया। हंगामे के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया।
अस्पताल परिसर में हंगामा करते परिजन
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
पूर्णिया जीएमसीएच परिसर सोमवार को उस समय चर्चा का केंद्र बन गया, जब प्रेम प्रसंग को लेकर प्रेमी और प्रेमिका के बीच विवाद ने हाई-वोल्टेज ड्रामे का रूप ले लिया। अस्पताल के बच्चा वार्ड के सामने शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते हंगामे में बदल गया। मौके पर मौजूद लोगों की भीड़ जुट गई और स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा।
जानकारी के अनुसार, दोनों पक्ष एक ही समुदाय से जुड़े बताए जा रहे हैं। युवती ने अस्पताल में कार्यरत एक कर्मचारी पर शादी का झांसा देकर लाखों रुपये और जेवर लेने का आरोप लगाया है।
शादी का वादा कर 10 लाख रुपये लेने का आरोप
डगरुआ थाना क्षेत्र की रहने वाली युवती का आरोप है कि जीएमसीएच के ईसीजी विभाग में कार्यरत युवक के साथ उसका पिछले एक वर्ष से प्रेम संबंध था। युवती के मुताबिक, युवक ने शादी का भरोसा देकर उसे कई बार अस्पताल और अन्य स्थानों पर बुलाया।
विज्ञापन
पीड़िता का कहना है कि इसी भरोसे के आधार पर उसने समय-समय पर युवक को करीब छह लाख रुपये के सोने के जेवर और चार लाख रुपये नकद दिए। उसका आरोप है कि जब शादी की बात आगे बढ़ाने का समय आया तो युवक ने विवाह करने से इनकार कर दिया और पैसे तथा जेवर लौटाने से भी मना कर दिया।
अस्पताल परिसर में हुआ हंगामा
युवती का आरोप है कि सोमवार को वह युवक से बात करने अस्पताल पहुंची थी। बातचीत के दौरान जब युवक ने शादी से इनकार किया तो विवाद बढ़ गया। इसी बीच युवती ने अपने परिजनों को बुला लिया।
मौके पर पहुंचे परिजनों और युवक के बीच तीखी बहस शुरू हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कुछ लोगों ने युवक को अस्पताल परिसर से बाहर ले जाने का प्रयास भी किया, जिसका वहां मौजूद लोगों और अस्पताल कर्मियों ने विरोध किया।
ये भी पढ़ें- Bihar: 102 बोरा मक्का के लिए ली युवक की जान, ट्रैक्टर चालक की हत्या के बाद लूटा माल; पुलिस के हत्थे चढ़े आरोपी
युवक ने आरोपों को बताया झूठा
वहीं, आरोपी युवक ने युवती के सभी आरोपों को निराधार बताया है। उसका कहना है कि उसने कभी शादी का प्रस्ताव नहीं दिया और न ही किसी प्रकार के रुपये या जेवर लिए हैं। युवक के अनुसार, दोनों के बीच केवल सामान्य बातचीत होती थी और उसे झूठे आरोप लगाकर बदनाम करने की कोशिश की जा रही है।
पुलिस ने कराया मामला शांत
हंगामे की सूचना मिलने पर फणीश्वर नाथ रेणु टीओपी की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को समझाकर स्थिति को नियंत्रित किया। टीओपी प्रभारी राजनंदनी ने बताया कि पुलिस को अस्पताल परिसर में विवाद की सूचना मिली थी, जिसके बाद तत्काल टीम भेजी गई। फिलहाल किसी पक्ष की ओर से कोई लिखित शिकायत नहीं दी गई है। आवेदन मिलने पर मामले की जांच कर नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।