सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Holi Tragedy: Nephew of Former MLA mayanand Thakur Killed in Road Accident Near Forbesganj

Bihar News: होली की खुशियों के बीच सड़क हादसा, भाजपा के पूर्व विधायक के भतीजे की मौत; गांव में शोक की लहर

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अररिया Published by: पूर्णिया ब्यूरो Updated Wed, 04 Mar 2026 05:36 PM IST
विज्ञापन
सार

अररिया जिले के फारबिसगंज में होली के दिन बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई, जिससे 38 वर्षीय निशु ठाकुर की मौके पर ही मौत हो गई। घटना से परवाहा गांव में शोक की लहर है।

Holi Tragedy: Nephew of Former MLA mayanand Thakur Killed in Road Accident Near Forbesganj
निशु ठाकुर की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

फारबिसगंज में होली के दिन जहां पूरा इलाका रंग और गुलाल में डूबा था, वहीं परवाहा गांव में खुशियां पलभर में मातम में बदल गईं। 38 वर्षीय निशु ठाकुर की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गई। वे स्वर्गीय महानंद ठाकुर के पुत्र तथा क्षेत्र के पूर्व विधायक मायानंद ठाकुर के भतीजे थे।

Trending Videos

प्राप्त जानकारी के अनुसार, निशु ठाकुर मोटरसाइकिल से अपने ससुराल जा रहे थे। सैफगंज से आगे दोगच्छी चौक के समीप उनकी बाइक अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे एक पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों ने पुलिस को जानकारी दी। हालांकि परिजनों द्वारा शव को अपने कब्जे में लेकर अंतिम संस्कार करने की बात कही जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Holi: गोपालगंज में ‘जोगीरा सारा रारारा’, धुरखेल और कुर्ताफाड़ होली की धूम; रंग व उल्लास से सराबोर रहा जिला

होली जैसे उल्लास के पर्व पर हुई इस घटना से पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। जहां घर-घर में रंग खेला जा रहा था, वहीं निशु ठाकुर के घर में चीख-पुकार मच गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। निशु ठाकुर अपने पीछे पत्नी और छह माह के एक मासूम बेटे को छोड़ गए हैं। वे दो भाइयों में से एक थे। होली के दिन हुई इस दर्दनाक घटना ने परिवार की खुशियां छीन लीं और पूरे गांव को गमगीन कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed