सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   purnia saudi riyal sabun thug caught deceived 1.5 lakh

Bihar: सऊदी रियाल के नाम पर खेल, डेढ़ लाख लेकर थमा दी साबुन की टिकिया, बुलंदशहर का आरोपी दबोचा गया

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया Published by: पूर्णिया ब्यूरो Updated Sun, 15 Feb 2026 12:57 PM IST
विज्ञापन
सार

पूर्णिया में सऊदी अरब की मुद्रा रियाल सस्ते दाम पर देने का झांसा देकर लाखों रुपये की ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश हुआ है। बुलंदशहर निवासी मोहम्मद फिरदौस को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

purnia saudi riyal sabun thug caught deceived 1.5 lakh
वायरल वीडियो के बाद पुलिस ने की कार्रवाई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

सऊदी अरब की मुद्रा रियाल को सस्ते दाम पर बदलने का झांसा देकर लाखों रुपये की ठगी करने वाले एक शातिर गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। इस मामले में उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर निवासी एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। वह यहां कपड़ा बेचने की आड़ में लोगों को अपना शिकार बना रहा था। यह मामला नगर थाना क्षेत्र के काझा बाजार का है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान मोहम्मद फिरदौस (32 वर्ष), निवासी बुलंदशहर, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार फिरदौस पिछले दो से तीन महीनों से लाइन बाजार में किराये के मकान में रह रहा था। वह दिन में साइकिल से कपड़े बेचता था, लेकिन असल में ऐसे लोगों की तलाश में रहता था जिन्हें वह रियाल देने का झांसा दे सके।
Trending Videos


डेढ़ लाख लेकर थमाया साबुन और कागज का बंडल
ठगी के शिकार मीरगंज निवासी इस्माइल आलम, जो साजन मेडिकल हॉल के संचालक हैं, ने बताया कि 2 फरवरी को काझा चौक पर उनकी मुलाकात फिरदौस से हुई। फिरदौस ने कहा कि उसके पास बड़ी मात्रा में सऊदी रियाल हैं और वह मजबूरी में उन्हें सस्ते दाम पर बेचना चाहता है। दोनों के बीच सौदा तय हुआ कि इस्माइल डेढ़ लाख रुपये देंगे और बदले में उन्हें करीब सवा छह लाख रुपये मूल्य के रियाल मिलेंगे। 10 फरवरी को काझा चौक पर पैसे का लेन-देन हुआ। फिरदौस ने डेढ़ लाख रुपये लेकर एक भारी बंडल थमा दिया। उसने डर का माहौल बनाते हुए कहा कि इसमें रियाल हैं, इसे यहीं मत खोलिए और तुरंत निकल जाइए। जब इस्माइल घर पहुंचे और बंडल खोला तो उनके होश उड़ गए। उसमें रियाल की जगह साबुन की टिकिया और सादे कागजों का रद्दी बंडल भरा हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों की मदद से आरोपी पकड़ा गया
ठगी का पता चलने के बाद पीड़ित ने अपने स्तर पर तलाश शुरू की। 13 फरवरी को सूचना मिली कि आरोपी मीरगंज के एक गांव में छिपा है। ग्रामीणों की मदद से उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया गया। घटना का मुख्य स्थान केनगर होने के कारण मामला केनगर थाना को सौंपा गया।

संगठित गिरोह का हिस्सा, मुख्य साथी फरार
केनगर थानाध्यक्ष अजय कुमार अजनबी ने बताया कि इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। कांड संख्या 46/2026 के तहत कार्रवाई की जा रही है। पूछताछ में फिरदौस ने स्वीकार किया कि वह एक संगठित गिरोह का हिस्सा है। उसने बताया कि उसका मुख्य सहयोगी नानू पूरी रकम लेकर फरार हो गया है।
पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed