Live
Bihar Vidhan Sabha Live: आरक्षण पर राजद विधायकों ने किया हंगामा, JDU ने कहा- इन्हें जनता पर विश्वास ही नहीं है
{"_id":"699551a22932168a4f0d38ad","slug":"bihar-vidhan-sabha-live-nda-vs-mahagathbandhan-nitish-kumar-tejaswi-yadav-sharabandi-budget-session-jdu-rjd-2026-02-18","type":"live","status":"publish","title_hn":"Bihar Vidhan Sabha Live: आरक्षण पर राजद विधायकों ने किया हंगामा, JDU ने कहा- इन्हें जनता पर विश्वास ही नहीं है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: आदित्य आनंद
Updated Wed, 18 Feb 2026 12:45 PM IST
विज्ञापन
खास बातें
Bihar Budget Session Live News Updates: 18वें विधानसभा के बजट सत्र का 12वां दिन है। सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले विपक्ष ने नीतीश सरकार की नीतियों का विरोध किया। वहीं जदयू विधायक तेजस्वी यादव की जांच करवानी की बात कही है। आइए जानते हैं, सदन में क्या चल रहा है?
बिहार विधानसभा पहुंचे सीएम नीतीश कुमार।
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
Trending Videos
लाइव अपडेट
12:39 PM, 18-Feb-2026
Bihar Budget Session Live: मंत्री अशोक चौधरी ने कहा- राजद को जनता पर विश्वास नहीं है
राजद विधायकों के हंगामा पर मंत्री अशोक चौधरी ने कहा कि लोकतंत्र में विपक्ष के विधायकों का विश्वास ही नहीं है। इसलिए जनता ने इनलोगों को 25 सीट पर पहुंचा दिया। जनता पर इनका विश्वास ही नहीं है। आज यहां जातीय गणना के नाम लड़ाई लड़ रहे कि 50 सीट पर सिमटो। जब इनकी सरकार थी तो अतिपिछड़ों के लिए जननायक कर्पूरी ठाकुर ने जो आरक्षण व्यवस्था लागू की थी, उसे तो इनलोगों ने खत्म ही कर दिया। जब तक जनता पर विश्वास नहीं होगा और संख्या नहीं बढ़ेगी तब तक वेल में आकर हंगामा करने से क्या फायदा है?12:28 PM, 18-Feb-2026
Bihar Budget Session Live: आरक्षण बढ़ाने की मांग लेकर विपक्ष का हंगामा
राजद विधायक रणविजय साहू ने कहा कि बिहार की महागठबंधन सरकार ने राज्य की 13.7 करोड़ जनता की जाति आधारित गणना के आधर पर आरक्षरण की सीमा को बढ़ाकर 65 प्रतिशत कर दिया था। पिछले 35 साल से तमिलनाडु में आरक्षण की सीमा 69 प्रतिशत है। उस वक्त केंद्र सरकार ने इसे नौंवी अनुसूची में शामिल करवा दिया था। लेकिन, बिहार की आरक्षण सीमा को बढ़ाने के कानून को न्याययिक बाधाओं का सामना करना पड़ रहा है। क्योंकि, इसे केंद्र सरकार ने नौंवी अनुसूची का संरक्षण नहीं दिया। इसलिए सरकार सारे पूर्व निधार्रित कार्यक्रमों को स्थगित कर गरीबों और वंचितों के हितों की रक्षा के लिए सरकार एक सशक्त कमेटी का गठन करे। जो समयबद्ध सीमा के अंदर एक रिपोर्ट प्रस्तुत करे और इस रिपोर्ट के आधार पर सरकार नया विधेयक लाकर कानून पारित करे। इसके साथ केंद्र सरकार पर आरक्षण बढ़ाने की सीमा को नौंवी अनुसूची में शामिल कराने का दबाव बनाएं। इसके बाद विधानसभा अध्यक्ष ने उन्हें बैठने के लिए कहा तो विपक्ष के विधायक वेल में आकर हंगामा करने लगे। वह आरक्षण की सीमा बढ़ाने की मांग करने लगे।
12:05 PM, 18-Feb-2026
Bihar Budget Session Live: बुलो मंडल ने विजय चौधरी से क्या कहा?
जदयू विधायक शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल ने भी अपनी ही पार्टी के मंत्री विजय चौधरी से सवाल पूछा। उन्होंने कहा कि विजय चौधरी का सैदपुर से एक अलग रिश्ता है। इस पर राजद विधायक भाई वीरेंद्र ने तंज कसते हुए पूछा कि क्या रिश्ता है स्पष्ट कर दीजिए। तो बुलो मंडल ने कहा कि वह अंदर की बात है। उन्होंने कहा कि मैं वह नाबार्ड से या अन्य योजना से सड़क के पक्कीकरण का काम करवा दें। जवाब देते हुए मंत्री विजय चौधरी ने कहा कि बुलो मंडल ने सही बात कही है कि रिश्ता तो है। लेकिन, इससे सरकार काम प्रभावित नहीं होता है। बुलो मंडल की बात विभाग भी महसूस करता है। लेकिन, चौड़ीकरण का काम हमलोग का विभाग नहीं कर सकता है। हमलोग बांध को मोटरेबुल बनाकर अपने काम के लिए रखते हैं। इसे ग्रामीण कार्य या पथ निर्माण विभाग काम कर सकता है। अगर चौड़ी औ पक्की सड़क बनती है तो हमलोगों के विभाग को भी फायदा मिलेगा।11:40 AM, 18-Feb-2026
Bihar Budget Session Live: अपने ही मंत्री के जवाब से संतुष्ट नहीं हुए जदयू के प्रदेश अध्यक्ष
मंत्री अशोक चौधरी के जवाब से जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा संतुष्ट नहीं हुए। उन्होंने कहा कि मंत्री के पास जो रिपोर्ट आई है, वह सही नहीं है। विभागीय नियमों के अनुसार, चिह्नित बसावटों में संपर्कता का काम कब तक पूरा कर लिया जाएगा? मंत्री इसका जवाब दें। वहीं अशोक चौधरी ने कहा कि मैं तो अभी ही इसका जवाब दिया। हमारी कोशिश रहेगी कि टारगेट को जल्दी पूरी कर ली जाए। राशि की उपलब्धता रहने के बाद ही यह काम पूरा हो पाएगा।11:21 AM, 18-Feb-2026
Bihar Budget Session Live: जदयू के प्रदेश अध्यक्ष ने अपने ही मंत्री से पूछा सवाल
विधानसभा की कार्यवाही शुरू होने के बाद जनता दल यूनाईटेड के प्रदेश अध्यक्ष और महनार से विधायक उमेश कुशवाहा ने अपनी ही पार्टी के मंत्री अशोक चौधरी से सवाल पूछ दिया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण कार्य विभाग के मंत्री से पूछना चाहता हूं कि क्या बिहार के वैसे टोलों में जहां किसी तरह प्रकार का संपर्क पथ नहीं है, वहां संपर्क पथ देने का विचार सरकार रखती है या नहीं? इस पर अशोक चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री ग्राम संपर्क योजना सीएम नीतीश कुमार ने शुरू किया था। पहले चरण में 500 टोलों का चयन किया। इसके बाद ढाई सौ टोलों का चयन किया। इसके बाद सीएम नीतीश कुमार ने निर्णय लिया कि वैसे टोले जहां पर सौ की आबादी है, वहां पर भी संपर्कता प्रदान कर रहे हैं। बहुत लोग चाहते हैं कि 100 की आबादी वालों टोलों में दोहरी संपर्कता हो जाए। विभाग का टारगेट एरिया बढ़ रहा है। अभी हमारे यहां 11 हजार 20 टोलों में संपर्कता नहीं है। इनकी लंबाई 14 हजार किमी है। इसे तीन वित्तीय वर्षों में पूरा करने का निर्णय सरकार ने लिया है। हमलोगों ने पिछले वित्तीय वर्ष में टारगेट से अधिक काम किया।10:58 AM, 18-Feb-2026
Bihar Budget Session Live: तेजस्वी यादव डोलते हुए सदन पहुंचे
जदयू विधायक विनय चौधरी पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि वह गीदड़भभकी देते हैं। जनता ने उनका इलाज कर दिया है। अगर ज्यादा बोलेेंगे तो पांच सीटों पर पहुंचा देगी। जनता का विश्वासा नीतीश कुमार के प्रति है। तेजस्वी यादव सदन में डोलते डोलते हुए आए थे। उनसे पूछना चाहिए कि वह क्यों ऐसा करते हुए आए थे। हमलोगों ने उनकी मेडिकल जांच की बात कही तो वह भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
10:45 AM, 18-Feb-2026
Bihar Budget Session Live: कांग्रेस ने कहा- बिहार में शराबंदी फेल है
कांग्रेस के विधायक अभिषेक रंजन ने आरोप लगाया कि बिहार पुलिस शराब की ब्रिकी पर अंकुश नहीं लगा पा रही है। खुलेआम शराब बेची जा रही है। उन्होंने तो इतना तक कह दिया कि अगर पुलिस वालों की जांच हो तो पता चल जाएगा कि किसने शराब पी और किसने नहीं।10:28 AM, 18-Feb-2026
Bihar Vidhan Sabha Live: आरक्षण पर राजद विधायकों ने किया हंगामा, JDU ने कहा- इन्हें जनता पर विश्वास ही नहीं है
बिहार विधानसभा में आज नीतीश सरकार के शराबबंदी नीति की चर्चा हो रही है। विपक्ष का आरोप है कि बिहार में शराबबंदी फेल है। वहीं जदयू के विधायक विनय चौधरी ने सदन में तेजस्वी यादव के शराब पर पीकर आने का आरोप लगाया। इधर, आज सदन में जदयू विधायक दुलाल चंद्र गोस्वामी समेत छह सदस्यों के सवाल पर लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग के मंत्री अपनी बात रखेंगे। वहीं लंच ब्रेक के बाद ग्रामीण कार्य विभाग, सहकारिता विभाग, पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग, गन्ना उद्योग विभाग के बजट पर वाद विवाद और मतदान होगा।