सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   A video was made of a girl being raped, the accused was arrested in pithoragarh

Pithoragarh: युवती से दुष्कर्म कर बनाई वीडियो, आरोपी गिरफ्तार

संवाद न्यूज एजेंसी Published by: गायत्री जोशी Updated Wed, 18 Feb 2026 01:13 PM IST
विज्ञापन
सार

पिथौरागढ़ में युवती से दुष्कर्म कर वीडियो के जरिए ब्लैकमेल करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

A video was made of a girl being raped, the accused was arrested in pithoragarh
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

पिथौरागढ़ में युवती से दुष्कर्म कर उसकी वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। कोर्ट में पेशी के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया है।झूलाघाट कोतवाली में क्षेत्र की एक युवती ने तहरीर दी। उसने बताया कि आठ अप्रैल 2025 को वह घर पर अकेली थी। गांव का ही एक युवक घर के भीतर घुस और उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी ने उसका वीडियो भी बना लिया और किसी को बताने पर उसे वायरल करने की धमकी दी। इसके बाद आरोपी ने उसे ब्लैकमेल कर कई बार दुष्कर्म किया।

Trending Videos


बीते सोमवार को वह फिर से उसे अकेला पाकर घर में घुसा और दुष्कर्म करने की कोशिश की। उसके शोर मचाने पर पड़ोसी मौके पर पहुंचे तो आरोपी फरार हो गया। तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। सीओ केएस रावत ने कहा कि आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर इसे जेल भेज दिया गया है। आरोपी के मोबाइल की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed