सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Shivoham a unique event of Shiva devotion on 26 February in Bareilly

शिवोहम: बरेली में दिखेगा आस्था का आधुनिक और भव्य रूप, शिवभक्ति का अनूठा आयोजन 26 फरवरी को

अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 18 Feb 2026 01:08 PM IST
विज्ञापन
सार

बरेली में शिवभक्ति का अनूठा आयोजन 'शिवोहम' अमर उजाला के साथ 26 फरवरी को कॉम्पिटेंट इंटनेशनल सिटी के मैदान में आयोजित होगा। यह आयोजन नाथनगरी की धार्मिक चेतना और गहरी आस्था से सीधे जुड़ता है। 

Shivoham a unique event of Shiva devotion on 26 February in Bareilly
बरेली में शिवभक्ति का अनूठा आयोजन अमर उजाला के साथ 26 फरवरी को - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

तकनीक के इस दौर में युवा पीढ़ी भक्ति को नए और ऊर्जावान अंदाज में अपना रही है। भजन क्लबिंग जहां पारंपरिक भक्ति आधुनिक संगीत, बीट्स, लाइट्स  और तकनीक के साथ एक नई ऊर्जा में ढल जाती है, वह अब बरेली में अपने भव्य स्वरूप में दस्तक देने जा रही है। इस उभरते ट्रेंड को पहचानते हुए अमर उजाला लेकर आ रहा है एक अनोखा आध्यात्मिक अनुभव तिरंगा अगरबत्ती प्रस्तुति शिवोहम... जो 26 फरवरी को शाहजहांपुर रोड स्थित कॉम्पिटेंट इंटनेशनल सिटी के मैदान में आयोजित होगा।

Trending Videos


शिवोहम कोई साधारण म्यूजिकल कॉन्सर्ट नहीं है, बल्कि भक्ति, संस्कृति और आत्मिक जागरण का एक विराट उत्सव है। यह आयोजन नाथनगरी की धार्मिक चेतना और गहरी आस्था से सीधे जुड़ता है। शिवोहम श्रद्धा को एक नए आधुनिक और भव्य रूप में प्रस्तुत करेगा। इस दिव्य आयोजन में प्रवेश करते ही कैलाश मानसरोवर से प्रेरित भव्य साज-सज्जा, दिव्य प्रकाश व्यवस्था और मनभावन ध्वनियां अविस्मरणीय अनुभव कराएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


आस्था और आधुनिक तकनीक के इस अद्भुत संगम में 12 ज्योतिर्लिंग के एआई दर्शन और उनके पवित्र धामों के साक्षात्कार का सुअवसर मिलेगा। इस ऐतिहासिक आयोजन के टिकट District App पर उपलब्ध हैं। सीटें सीमित हैं, इसलिए देर न करें। अभी सीट बुक कर इस दिव्य उत्सव का हिस्सा बनें।

ये हैं प्रायोजक 
इस कार्यक्रम का प्रेजेंटिंग पार्टनर : तिरंगा अगरबत्ती है। टिकटिंग पार्टनर - डिस्ट्रिक्ट एप, वेन्यू पार्टनर - कॉम्पिटेंट इंटरनेशनल सिटी, ड्रिवन बाय पार्टनर - किया, बेवरिज पार्टनर - कोका-कोला है। को-पावर्ड बाय - राजश्री ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूशंस एंड हॉस्पिटल, सृष्टिपूर्ति, वैगमाइन एंटरप्राइजेज, सुरभी पेंट्स है। एसोसिएट पार्टनर - इन-स्टूडियो, सेक्रेड डिटर्जेंट, मुंशी पन्ना, रामा श्यामा पेपर्स प्रा.लि., श्री बांके बिहारी हीरो, कमर्शियल टोयोटा, भारतीय जीवन बीमा निगम, बैंक ऑफ बड़ौदा, जय नारायण पब्लिक स्कूल, कमर्शियल स्कोडा, वेंकटेश्वर हॉस्पिटल, कमर्शियल वॉक्सवैगन, फनसिटी हैं। आउटडोर पार्टनर - एडटेक प्रिंट एंड मीडिया प्रा.लि. है।

संस्कृति, स्वाद व भक्ति का होगा अनूठा संगम 
आयोजन स्थल पर शुद्ध और स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद लेने के लिए एक फूड कोर्ट होगा। शिव भक्तों के लिए एक विशेष मार्केट प्लेस भी होगा, जहां फेस पेंटिंग्स, टेटू आर्ट और शिव थीम पर आधारित स्टॉल्स लोगों को आकर्षित करेंगे। कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण में शामिल है शिव तांडव की प्रस्तुति, जो युवाओं को भक्ति भाव में झूमने के लिए मजबूर कर देगी। डिवोशनल बीट्स डीजे के साथ एक भव्य साउंड व लेजर शो दर्शकों को एक अलग आध्यात्मिक लोक में ले जाएगा। इस पूरी आध्यात्मिक यात्रा का शिखर होगा देश के सुप्रसिद्ध गायक कैलाश खेर और उनके कैलासा बैंड की भव्य प्रस्तुति... जहां शिव भजनों की गूंज हर मन को गहराई से छू जाएगी। शिवोहम केवल संगीत का आयोजन नहीं है, बल्कि यह आत्मा को भीतर तक झकझोर देने वाला एक आध्यात्मिक जागरण है।

कॉम्पिटेंट इंटरनेशनल सिटी के सीएमडी विपिन अग्रवाल ने बताया कि इस आयोजन में पूरा शहर शिवभक्ति में डूबकर आस्था की डुबकी लगाएगा। शहरवासियों से अपील है कि इस आयोजन में अपनी उपस्थिति दर्ज करा कर शिव भक्ति का आनंद उठाएं। 

महापौर उमेश गौतम ने कहा कि नाथ नगरी में शिवभक्ति से जुड़े शिवोहम का आयोजन एक अच्छी और सकारात्मक पहल है। विख्यात गायक कैलाश खेर के भक्ति गीतों को सुनकर मन को असीम आनंद और ऊर्जा मिलती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed