{"_id":"69954fb4ba7b84b903030895","slug":"prostitution-racket-going-on-in-the-spa-center-when-police-raided-the-accused-fled-in-bareilly-2026-02-18","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार: पुलिस ने मारा छापा तो भागे आरोपी, मौके से मिली आपत्तिजनक सामग्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार: पुलिस ने मारा छापा तो भागे आरोपी, मौके से मिली आपत्तिजनक सामग्री
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Wed, 18 Feb 2026 12:29 PM IST
विज्ञापन
सार
बरेली में सर्वोत्तम हॉस्पिटल की दूसरी मंजिल पर स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार का धंधा हो रहा था। इसकी सूचना पर पुलिस ने मंगलवार को छापा मारा तो आरोपी भाग गए। मौके से आपत्तिजनक सामग्री मिली है। पुलिस ने कई अन्य स्थानों पर भी जांच पड़ताल की।
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
बरेली के बारादरी थाना क्षेत्र में पीलीभीत बाइपास समेत कई स्थानों पर मंगलवार को पुलिस ने कैफे और स्पा सेंटरों पर छापा मारा। यहां मेडिसिटी हॉस्पिटल के बराबर स्थित सर्वोत्तम हॉस्पिटल की दूसरी मंजिल पर अस्पताल की आड़ में स्पा सेंटर में देह व्यापार चल रहा था। पुलिस के पहुंचने से पहले आरोपी भाग गए। पुलिस ने स्पा सेंटर को सील कर दिया है।
Trending Videos
बारादरी थाने के इंस्पेक्टर धनंजय पांडेय ने बताया कि स्थानीय लोगों ने सूचना दी थी कि अस्पताल की दूसरी मंजिल पर बने स्पा सेंटर में संदिग्ध युवकों और युवतियों की आवाजाही होती है। लोगों की सूचना पर पुलिस पहुंची तो यहां कोई नहीं मिला। मौके से आपत्तिजनक सामग्री मिली है। पुलिस ने स्पा सेंटर को बंद करा दिया है। मंगलवार को कासा गोल्डन स्पा सेंटर, जस्ट चिल होटल एंड कैफे समेत कई अन्य स्थानों पर भी जांच-पड़ताल की गई।
यह भी पढ़ें- Bareilly News: निजी अस्पताल में पीलीभीत की युवती से छेड़खानी, रात में सुरक्षा गार्ड ने की शर्मनाक हरकत
यह भी पढ़ें- Bareilly News: निजी अस्पताल में पीलीभीत की युवती से छेड़खानी, रात में सुरक्षा गार्ड ने की शर्मनाक हरकत
विज्ञापन
विज्ञापन
मसाज पार्लर, स्पा की आड़ में गंदा काम
युवा हिंदू जागरण मंच के जिलाध्यक्ष हिमांशु पटेल ने एसएसपी से शिकायत कर शहर में अवैध रूप से चल रहे मसाज पार्लर और स्पा सेंटरों व कैफे के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उनका आरोप है कि स्पा सेंटर, मसाज पार्लर व वेलनेस सेंटर की आड़ में संगठित रूप से देह व्यापार किया जा रहा है।