सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Khaki vs Khaki, Clash Between Police Units at Katihar Station, Constable Injured

Bihar News: रेलवे स्टेशन पर मद्य निषेध की टीम और जीआरपी में झड़प, एक सिपाही घायल; जानिए क्या है पूरा मामला?

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटिहार Published by: पूर्णिया ब्यूरो Updated Fri, 20 Mar 2026 02:13 PM IST
विज्ञापन
सार

Katihar Crime News: कटिहार रेलवे स्टेशन पर मद्य निषेध विभाग और जीआरपी के बीच शराब तस्करी की कार्रवाई के दौरान विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। इसमें सिपाही घायल हो गया। वह फिलहाल अस्पताल में भर्ती है। 

Khaki vs Khaki, Clash Between Police Units at Katihar Station, Constable Injured
जीआरपी पुलिस और मध्य निषेध विभाग पुलिस आपस में भिड़ी
विज्ञापन

विस्तार

कटिहार रेलवे स्टेशन पर कानून-व्यवस्था की स्थिति उस समय सवालों के घेरे में आ गई, जब अलग-अलग विभागों की “खाकी” आमने-सामने आ गई। मामला उस समय का है, जब मद्य निषेध विभाग की टीम गुप्त सूचना के आधार पर “हाटे बाजारे एक्सप्रेस” से लाई जा रही शराब की खेप को पकड़ने के लिए स्टेशन पहुंची थी।

Trending Videos


जीआरपी ने कार्रवाई में हस्तक्षेप किया
गुप्त सूचना के आधार पर टीम ने जैसे ही कार्रवाई शुरू की, उसी दौरान कटिहार जीआरपी के जवान मौके पर पहुंच गए। आरोप है कि सहयोग करने के बजाय जीआरपी ने कार्रवाई में हस्तक्षेप किया, जिससे दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और स्थिति हिंसक झड़प में बदल गई। स्टेशन परिसर में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। इस दौरान मद्य निषेध विभाग के सिपाही देव शंकर झा गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तुरंत कटिहार सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। फिलहाल उनकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

Bihar News: युवती का शव मिलने के बाद NH पर बवाल; परिजन बोले- दुष्कर्म के बाद जलाकर मार डाला; जानिए पूरा मामला

मामले की जांच में जुटे अधिकारी
मद्य निषेध विभाग ने कर्मी ने जीआरपी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि कार्रवाई को जानबूझकर बाधित किया गया और टीम पर हमला किया गया। वहीं, जीआरपी की ओर से इस मामले में आधिकारिक प्रतिक्रिया का इंतजार है। दोनों विभाग के वरीय अधिकारी मामले की जांच में जुट गए हैं।

किस अधिकारी ने क्या कहा?
उत्पाद अधीक्षक ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि हाटे-बाजारे एक्सप्रेस ट्रेन से शराब की खेप उतारी जाएगी। इसी सूचना के आधार पर जब उत्पाद विभाग की टीम रेड के लिए पहुँची, तो जल्दबाजी में सूचना नहीं दे पाने के कारण आपसी मिसकम्युनिकेशन की स्थिति बन गई, और रेल पुलिस ने उत्पाद विभाग की टीम को ही निशाना बना लिया। इस मामले को लेकर रेल एसपी और डीसीपी से बातचीत हुई है। आगे से आपसी समन्वय और बेहतर कम्युनिकेशन के आधार पर ही रेड की जाएगी। वहीं, रेल डीएसपी ने भी कहा कि सूचना नहीं मिलने के कारण गलतफहमी में यह घटना हुई। साथ ही अन्य बिंदुओं पर भी जांच की जा रही है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed