{"_id":"6a79e26da62592a90b0f8a88","slug":"newlywed-woman-commits-suicide-in-purnia-following-domestic-dispute-with-mother-in-law-purnea-news-c-1-1-noi1375-4597692-2026-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: 6 महीने पहले किया प्रेम विवाह, सास से विवाद के बाद नवविवाहिता ने उठाया खौफनाक कदम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: 6 महीने पहले किया प्रेम विवाह, सास से विवाद के बाद नवविवाहिता ने उठाया खौफनाक कदम
Mon, 10 Aug 2026 09:31 PM IST
पूर्णिया ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया
Published by: पूर्णिया ब्यूरो
Updated Mon, 10 Aug 2026 09:31 PM IST
सार
Bihar News: पूर्णिया के सुभाष नगर में 23 वर्षीय नवविवाहिता ने संदिग्ध परिस्थितियों में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका के पति के अनुसार, घटना से पहले ससुराल में सास से उसका विवाद हुआ था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शहर के सहायक खजांची थाना क्षेत्र अंतर्गत सुभाष नगर में किराए के मकान में रह रही 23 वर्षीय नवविवाहिता ने संदिग्ध परिस्थितियों में पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई और परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच भेज दिया। मृतका की पहचान कसबा थाना क्षेत्र के कुल्लाखास निवासी रंजीत कुमार साह की पत्नी शिवानी कुमारी (23) के रूप में हुई है। मृतका के पति पेशे से ट्रक चालक हैं।
छह महीने पहले किया था प्रेम विवाह
घटना के संबंध में पति रंजीत कुमार साह ने बताया कि छह महीने पूर्व ही उन्होंने शिवानी से प्रेम विवाह किया था। शादी के बाद सब कुछ सामान्य चल रहा था। सोमवार को शिवानी अपने ससुराल कुल्लाखास में थी, जहां खाना बनाने के बाद किसी बात को लेकर उसकी अपनी सास से कहासुनी हो गई।
सास से विवाद के बाद पति के साथ किराए के मकान में आई
रंजीत के अनुसार, विवाद के बाद शिवानी उनके साथ सुभाष नगर स्थित किराए के मकान पर चली आई। इसके बाद रंजीत ट्रक से मखाना अनलोडिंग करने के लिए खुशकीबाग चले गए। इसी दौरान एक पड़ोसी महिला शिवानी से मिलने पहुंची। कमरे का नजारा देखते ही उसने शोर मचा दिया। अंदर शिवानी फंदे से लटक रही थी।
विज्ञापन
पड़ोसी के शोर से जुटी भीड़
शोर सुनकर आसपास के लोगों की भारी भीड़ मौके पर जमा हो गई। इसके बाद तुरंत पुलिस और परिजनों को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतारा और आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी की।
यह भी पढ़ें: देवेंद्र नाथ महतो की बिगड़ी तबीयत; अस्पताल में किया गया भर्ती
पारिवारिक विवाद को बताया जा रहा शुरुआती कारण
सहायक खजांची थाना के अपर थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि प्राथमिक जांच में आपसी पारिवारिक विवाद के कारण महिला द्वारा फांसी लगाने की बात सामने आ रही है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। परिजनों की ओर से मिलने वाले आवेदन के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।