Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   west champaran sathi road accident munna arya death car collision

सड़क हादसे ने उजाड़ा हंसता-खेलता परिवार: शादी में जाने निकले व्यवसायी को कार ने मारी टक्कर, इलाज के दौरान मौत

Tue, 17 Nov 2026 01:37 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पश्चिमी चंपारण
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पश्चिमी चंपारण Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Tue, 17 Nov 2026 01:37 PM IST
सार

पश्चिमी चंपारण के साठी थाना क्षेत्र में बसंतपुर मोड़ के पास तेज रफ्तार कार की टक्कर से 44 वर्षीय व्यवसायी ज्योतिप्रकाश आर्य उर्फ मुन्ना आर्य की मौत हो गई। वह पत्नी के साथ ऑटो से नरकटियागंज जंक्शन ट्रेन पकड़ने जा रहे थे।

विज्ञापन
west champaran sathi road accident munna arya death car collision
मृतक मुन्ना आर्य - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के पश्चिमी चंपारण जिले में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में 44 वर्षीय व्यवसायी की मौत हो गई। साठी थाना क्षेत्र के बसंतपुर मोड़ के पास तेज रफ्तार अनियंत्रित कार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल व्यवसायी को इलाज के लिए बेतिया स्थित जीएमसीएच ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। वह अपनी पत्नी के साथ शादी समारोह में शामिल होने के लिए खड्डा जाने निकले थे। इस हादसे से परिवार में मातम पसरा हुआ है। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कार को जब्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

ऑटो से ट्रेन पकड़ने जा रहे थे मुन्ना आर्य

मृतक की पहचान चनपटिया प्रखंड के गर्ल्स स्कूल के समीप वार्ड नंबर एक निवासी ज्योतिप्रकाश आर्य उर्फ मुन्ना आर्य (44) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, मंगलवार सुबह करीब चार बजे मुन्ना अपनी पत्नी के साथ ऑटो से नरकटियागंज जंक्शन ट्रेन पकड़ने जा रहे थे। रास्ते में सिकरहना पुल पार करने के बाद बसंतपुर मोड़ के पास वह अपने एक परिचित को कुछ कागजात देने के लिए ऑटो से उतरे थे।

विज्ञापन

नरकटियागंज की तरफ से आ रही तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर

इसी दौरान नरकटियागंज की ओर से आ रही उत्तर प्रदेश नंबर की एक तेज रफ्तार अनियंत्रित कार ने मुन्ना को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वह गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद कार अनियंत्रित होकर कुछ दूर तक घिसटती चली गई और एक पेड़ से टकरा गई। इससे कार भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

पत्नी ऑटो में बैठी थीं, इसलिए बच गई जान

मुन्ना के बहनोई रमाकांत बरनवाल ने बताया कि हादसे के समय उनकी पत्नी ऑटो में ही बैठी थीं। इस वजह से वह कार की चपेट में आने से बच गईं। दुर्घटना के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। इसके बाद ऑटो चालक ने मुन्ना को संभाला और बिना देर किए उन्हें बेतिया स्थित जीएमसीएच पहुंचाया। हालांकि, अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

पीछे छूट गए पिता, पत्नी और तीन बच्चे

रमाकांत बरनवाल के मुताबिक, मुन्ना घरेलू उद्योग से जुड़े व्यवसायी थे। वह अपनी पत्नी के साथ शादी समारोह में शामिल होने के लिए खड्डा जाने की तैयारी में थे। उनके परिवार में कुल पांच सदस्य हैं। इनमें करीब 95 वर्षीय पिता रामाश्रय प्रसाद आर्य, पत्नी, दो बेटियां और एक बेटा शामिल हैं। परिवार के भरण-पोषण में मुन्ना की अहम भूमिका थी। उनके निधन से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
मुन्ना की पत्नी सरकारी शिक्षिका हैं। अब परिवार की पूरी जिम्मेदारी उनके कंधों पर आ गई है। पति की अचानक मौत से पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार में मातम पसरा हुआ है।

पुलिस ने जब्त की दुर्घटनाग्रस्त कार

हादसे की सूचना मिलते ही साठी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। प्रभारी थानाध्यक्ष चंद्रशेखर यादव ने बताया कि सूचना मिलने के बाद पुलिस पदाधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे थे। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।


पुलिस ने जेसीबी की मदद से दुर्घटनाग्रस्त कार को बाहर निकलवाया और उसे थाने में जब्त कर लिया है। खबर लिखे जाने तक पोस्टमार्टम की प्रक्रिया जारी थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है और फरार कार चालक की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed