{"_id":"6a02ce99f16e4535fe0459c9","slug":"purnia-news-jcb-driver-dies-of-electric-shock-in-madhopara-agency-staff-flee-hospital-purnea-news-c-1-1-noi1375-4270100-2026-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: हाईवोल्टेज तार की चपेट में आई जेसीबी, चालक की दर्दनाक मौत; आठ माह के बच्चे के सिर से उठा पिता का साया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: हाईवोल्टेज तार की चपेट में आई जेसीबी, चालक की दर्दनाक मौत; आठ माह के बच्चे के सिर से उठा पिता का साया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया
Published by: पूर्णिया ब्यूरो
Updated Tue, 12 May 2026 04:02 PM IST
विज्ञापन
सार
Bihar News: पूर्णिया के माधोपाड़ा में हाईवोल्टेज तार की चपेट में आने से 25 वर्षीय जेसीबी चालक शुभम यादव की मौत हो गई। हादसे के बाद एजेंसी कर्मियों पर अस्पताल से फरार होने का आरोप है। मृतक अपने परिवार का इकलौता सहारा था और उसका आठ माह का बेटा है। पढ़ें पूरी खबर...
परिवार में पसरा मातम
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
पूर्णिया जिले के सहायक खजांची थाना क्षेत्र के माधोपाड़ा में देर रात एक दर्दनाक हादसे में 25 वर्षीय जेसीबी चालक की करंट लगने से मौत हो गई। हादसे के बाद इलाके में सनसनी फैल गई, जबकि परिवार में मातम पसरा हुआ है। मृतक की पहचान कसबा थाना क्षेत्र के पनखोखी मसान निवासी महेश्वरी यादव के पुत्र शुभम यादव के रूप में हुई है।
हाईवोल्टेज तार की चपेट में आया युवक
जानकारी के अनुसार, शुभम एक निजी एजेंसी के लिए जेसीबी चालक के तौर पर काम करता था। मंगलवार देर रात वह माधोपाड़ा इलाके में जेसीबी से कार्य कर रहा था। इसी दौरान मशीन का ऊपरी हिस्सा ऊपर से गुजर रहे हाईवोल्टेज बिजली तार की चपेट में आ गया। तेज करंट लगने से शुभम गंभीर रूप से झुलस गया और मौके पर ही अचेत हो गया।
आनन-फानन में अस्पताल लेकर पहुंचे कर्मचारी
घटना के बाद एजेंसी के कर्मचारी आनन-फानन में उसे पूर्णिया जीएमसीएच लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। आरोप है कि मौत की पुष्टि होते ही एजेंसी के कर्मचारी परिजनों को फोन पर सूचना देकर अस्पताल से फरार हो गए। शुभम की मौत की खबर मिलते ही अस्पताल पहुंचे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। परिवार वालों ने बताया कि शुभम की शादी दो वर्ष पहले हुई थी और उसका एक आठ माह का बेटा है। वह परिवार का इकलौता कमाने वाला सदस्य था। उसकी असमय मौत से पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
ये भी पढ़ें- Bihar News: आम तोड़ने गया था इकलौता बेटा, तीन दिन बाद नहर किनारे मिली लाश; इलाके में मची सनसनी
सूचना मिलने के बाद पुलिस जीएमसीएच पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि कार्यस्थल पर सुरक्षा मानकों का पालन किया गया था या नहीं। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि हादसा बिजली विभाग की लापरवाही से हुआ या निजी एजेंसी की चूक से।
Trending Videos