{"_id":"69cd291d98334236b5051610","slug":"widow-appeals-to-sp-in-husbands-murder-case-police-accused-of-inaction-even-after-40-days-purnea-news-c-1-1-noi1448-4115172-2026-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: पति की हत्या पर न्याय के लिए भटकी विधवा, 40 दिन बाद भी कार्रवाई नहीं, पुलिस पर लापरवाही के गंभीर आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: पति की हत्या पर न्याय के लिए भटकी विधवा, 40 दिन बाद भी कार्रवाई नहीं, पुलिस पर लापरवाही के गंभीर आरोप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, किशनगंज
Published by: पूर्णिया ब्यूरो
Updated Thu, 02 Apr 2026 11:17 AM IST
विज्ञापन
सार
किशनगंज के ठाकुरगंज क्षेत्र में पति की हत्या के बाद एक विधवा महिला न्याय के लिए दर-दर भटक रही है। घटना के 40 दिन बाद भी पुलिस की कार्रवाई धीमी बताई जा रही है। महिला ने पुलिस अधीक्षक से निष्पक्ष जांच और दोषियों को कड़ी सजा दिलाने की मांग की है।
फोटो कैप्शन -पीड़िता ने थाने में दिया आवेदनमृतक का फाइल फोटो
विज्ञापन
विस्तार
किशनगंज जिले के ठाकुरगंज थाना क्षेत्र में पति की हत्या के मामले में न्याय की मांग को लेकर एक विधवा महिला पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार के दफ्तर पहुंची। महिला सीमा खातून ने आरोप लगाया कि घटना के 40 दिन बीत जाने के बाद भी ठाकुरगंज पुलिस की कार्रवाई ढीली और लापरवाह बनी हुई है।
पैसों के लेनदेन में हत्या का आरोप
पुलिस अधीक्षक को दिए गए आवेदन में सीमा खातून ने बताया कि उनके पति मो. इम्तियाज की हत्या 16 फरवरी 2026 को हुई थी। उन्होंने आरोप लगाया कि इस हत्या की वजह पैसों का लेनदेन है। उनके अनुसार, इम्तियाज ने मुख्य आरोपी मो. राजा को बजाज फाइनेंस से कर्ज लेकर और अपनी फूफी से मिलाकर कुल 4 लाख 73 हजार 238 रुपये दिए थे। जब उन्होंने पैसे वापस मांगे, तो आरोपी ने उनकी हत्या की साजिश रच दी।
पुलिस पर लापरवाही का आरोप
पीड़िता का कहना है कि ठाकुरगंज थानाध्यक्ष ने शुरुआत में जांच और कार्रवाई का भरोसा दिया था, लेकिन बाद में पुलिस निष्क्रिय हो गई। सीमा खातून के मुताबिक, पुलिस लंबे समय तक पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार करने की बात कहती रही। रिपोर्ट आने के बाद भी कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। पुलिस की इसी ढिलाई का फायदा उठाकर मुख्य आरोपी मो. राजा ने सिविल अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया। वहीं, उसका बहनोई और सह-आरोपी मो. नूर अली अभी भी फरार है।
ये भी पढ़ें: महिला की मौत पर परिजनों ने सदर अस्पताल में काटा बवाल, डर से डॉक्टर्स OPD छोड़ भागे
आरोपी का आपराधिक इतिहास
सीमा खातून ने बताया कि मो. राजा आपराधिक प्रवृत्ति का व्यक्ति है। उसके खिलाफ पश्चिम बंगाल के खोरीबाड़ी थाने में डकैती का मामला भी दर्ज है। पीड़िता ने कहा कि वह बहुत गरीब हैं और उनके पांच छोटे बच्चे हैं। अब उनके भरण-पोषण का कोई सहारा नहीं बचा है, जिससे उनका जीवन बेहद मुश्किल हो गया है। सीमा खातून ने पुलिस अधीक्षक से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। उन्होंने फरार आरोपी मो. नूर अली की जल्द गिरफ्तारी और जेल में बंद आरोपी को कड़ी सजा दिलाने की अपील की है।
Trending Videos