सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   raid conducted 5 am by NIA-ATS in Madhubani Bihar one person detained suspicion links terrorist organization

Bihar: बिहार में NIA-ATS का बड़ा एक्शन! सुबह 5 बजे दबिश, आतंकी संगठन से जुड़े होने के शक में एक हिरासत में

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधुबनी Published by: दरभंगा ब्यूरो Updated Mon, 15 Jun 2026 12:51 PM IST
विज्ञापन
सार

Madhubani: मधुबनी में सोमवार सुबह एनआईए और एटीएस की संयुक्त टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर एक संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में लिया है। आतंकी संगठन से जुड़े होने के संदेह में की गई इस कार्रवाई के बाद उससे गहन पूछताछ की जा रही है। जांच एजेंसियों को कई अहम सुराग मिलने की उम्मीद है।

raid conducted 5 am by NIA-ATS in Madhubani Bihar one person detained suspicion links terrorist organization
प्रतिकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

मधुबनी में एनआईए एवं एटीएस टीम की संयुक्त छापेमारी सोमवार को सुबह से की जा रही है। टीम ने एक संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में लिया है। आतंकी संगठन से जुड़े होने के संदेह में एनआईए और एटीएस की संयुक्त टीम ने यह कार्रवाई की है।


सुबह 5 बजे शुरू हुआ गुप्त ऑपरेशन
यह कार्रवाई सुबह करीब 5 बजे की गई। जांच एजेंसियों ने पूरे अभियान को अत्यंत गोपनीय तरीके से अंजाम दिया और सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। छापेमारी की सूचना मिलते ही इलाके में चर्चा का माहौल बन गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व निर्धारित सूचना पर पहुंची जांच एजेंसियां
जानकारी के अनुसार, इस छापेमारी में कई संदिग्ध गतिविधियों के सुराग मिलने की संभावना जताई जा रही है। एनआईए और एटीएस की टीम पूर्व निर्धारित सूचना के आधार पर बड़े ही गुप्त तरीके से मौके पर पहुंची और कार्रवाई शुरू की।
विज्ञापन


हिरासत में लिए गए व्यक्ति से चल रही गहन पूछताछ
फिलहाल एनआईए और एटीएस की टीम हिरासत में लिए गए व्यक्ति से गहन पूछताछ कर रही है। जांच एजेंसियों को उम्मीद है कि पूछताछ के दौरान कई महत्वपूर्ण सुराग मिल सकते हैं, जिसके आधार पर अन्य स्थानों पर भी छापेमारी की जा सकती है।

ये भी पढ़ें: मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में प्रोटोकॉल पर बवाल! मंच पर नहीं मिली कुर्सी तो भड़के नेता; जानें क्या कहा?

आधिकारिक जानकारी का इंतजार
फिलहाल पूरे मामले में जांच एजेंसियों की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। मामले को लेकर विस्तृत जानकारी का इंतजार किया जा रहा है। सुरक्षा एजेंसियां हर पहलू की गंभीरता से जांच कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed