सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   tej pratap tejashwi yadav supported Raushan Anand targeted Faisal Khan sir prince murder case patna Bihar News

Bihar : 12 दिन बाद रौशन आनंद जेल से हुए रिहा, कहा- फैजल ने भाई को छीना, अब खोलेंगे खान की पोल

न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: Krishan Ballabh Narayan Updated Mon, 15 Jun 2026 05:22 PM IST
विज्ञापन
सार

Bihar : फैजल और मकान मालिक ने हमारे खिलाफ बड़ी साजिश की है। अब दोनों की पोल खोलूंगा। यह कहना है एक बड़े भाई का, जिसके सामने छोटे भाई की हत्या कर दी गई। इससे पहले फैजल खान ने एक भावुक वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था।

tej pratap tejashwi yadav supported Raushan Anand targeted Faisal Khan sir prince murder case patna Bihar News
फैजल खान और रौशन आनंद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

पटना के चर्चित ज्ञान बिंदु कोचिंग संस्थान के संचालक रौशन आनंद को अदालत ने जमानत दे दी है। वह खान सर के कोचिंग सेंटर पर हुए पथराव और हंगामे के मामले में वे पिछले 12 दिनों से बेउर जेल में बंद थे। घटना राजधानी के मुसल्लहपुर हाट की है। 



कोर्ट ने कहा - समाज का मार्गदर्शन कीजिए
पटना के अतिरिक्त जिला जज की अदालत ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद रौशन आनंद की जमानत याचिका मंजूर कर ली। मामले की सुनवाई के दौरान कोर्ट ने कहा कि दोनों ही शिक्षक हैं और समाज का मार्गदर्शन करते हैं। उन्हें आपस में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा रखनी चाहिए, न कि किसी आपराधिक गतिविधि में संलिप्त होना चाहिए। अदालत ने कड़े लहजे में हिदायत देते हुए कहा कि आप गुरु हैं, तो गुरु की तरह ही व्यवहार करें। रौशन आनंद के वरिष्ठ अधिवक्ता रमाकांत शर्मा ने अदालत में दलील दी कि यदि पुलिस की प्राथमिकी को सच भी मान लिया जाए, तो भी रौशन आनंद की इस घटना में सीधे तौर पर कोई भूमिका नहीं थी; उन पर केवल साजिश रचने का आरोप है। अधिवक्ता ने मामले की निष्पक्षता पर सवाल उठाते हुए कहा कि बवाल के दौरान फैजल खान के सुरक्षाकर्मियों द्वारा की गई फायरिंग की बात को आखिर क्यों छुपाया गया? दूसरी ओर, जमानत मिलने के बाद रौशन आनंद ने आरोप लगाया है कि फैजल खान सर ने शातिर दिमाग का इस्तेमाल कर उन्हें इस पूरे मामले में झूठा फंसाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-Bihar News : रौशन आनंद के भाई की नेपाल में मौत के बाद फैजल खान ने किया इमोशनल पोस्ट, कहा- सबकुछ करुंगा
विज्ञापन


हमला और फायरिंग करवाने के आरोप में हुई थी गिरफ्तारी 
 2 जून की रात पटना के मुसल्लहपुर हाट स्थित फैजल खान सर के कोचिंग संस्थान पर कुछ उपद्रवियों ने हमला कर दिया था। खान सर के प्रबंधन की ओर से आरोप लगाया गया था कि ज्ञान बिंदु के संचालक रौशन आनंद ने ही उन पर हमला और फायरिंग करवाई है। इस शिकायत के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने रौशन आनंद को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। 

tej pratap tejashwi yadav supported Raushan Anand targeted Faisal Khan sir prince murder case patna Bihar News
फैजल से हैं नाराज - फोटो : अमर उजाला

रौशन आनंद ने क्या खोया ?
रौशन आनंद को इस घटना से अपने भाई को खो दिया। इस घटना से उनके ऑनलाइन का क्लास 3 जून से बंद है। फिर उनके भाई की हत्या कर दी गई। यह घटना रविवार को हुई जब उनके भाई प्रिंस यादव का शव नेपाल के एक होटल के एक कमरे से संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद किया गया था। नेपाल पुलिस ने इस मामले में प्रिंस के एक साथी को हिरासत में लिया है। प्रिंस का पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव सहरसा जिले के धमसेना लाया गया है। 

निष्पक्ष जांच के लिए सत्ता पक्ष और विपक्ष खड़ा हुआ एक साथ 
रौशन आनंद ने भी इस मामले की जांच कराने की मांग की। इसके अलावे पूर्व भाजपा मंत्री नीरज कुमार बबलू भी फैजल खान पर जमकर बरसे। उन्होंने फैजल खान पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि ये जो खान सर हैं, जिन्हें लोग फैजल खान भी कहते हैं, वह एक नंबर के फ्रॉड हैं। यूपी में उनके खुद के घर-परिवार के लोग कह रहे हैं कि वह कोई शिक्षक नहीं बल्कि फर्जी आदमी हैं। वह पढ़ाई कम कराते हैं, नेतागिरी और डायलॉगबाजी ज्यादा करते हैं। इतना ही नहीं लालू प्रसाद यादव के दोनों बेटे एक मुद्दे पर एक साथ आए हैं। कोचिंग संचालक रौशन आनंद के भाई प्रिंस यादव की संदिग्ध मौत मामले में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव और तेज प्रताप यादव एक साथ सरकार से निष्पक्ष जांच की मांग की। साथ ही दोषियों पर कार्रवाई करने की अपील भी की है। कल पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव भी परिजनों से मुलाक़ात की और उन्हें इस बुरे समय में हिम्मत देते हुए सरकार से निष्पक्ष जांच की मांग की।
यह खबर भी पढ़ें-Bihar : खान ग्लोबल स्टडीज के बाहर पुलिस ने चिपकाया नोटिस, तीन लोगों को किया तलब; कहा- नहीं आने पर कार्रवाई तय

फैजल खान सर और आर.एस. प्रसाद पर लगा गंभीर आरोप 
ज्ञान बिंदु कोचिंग के संचालक रौशन आनंद ने जेल से जमानत पर बाहर आते ही फैजल खान पर बेहद गंभीर आरोप लगाया। रौशन आनंद ने दावा किया कि नेपाल में उनके छोटे भाई प्रिंस यादव की मौत कोई सामान्य घटना नहीं, बल्कि एक सुनियोजित हत्या है। उन्होंने इस कथित साजिश में फैजल खान और किसान कोल्ड स्टोर के मालिक आर.एस. प्रसाद का हाथ होने का सीधा आरोप लगाया है। रौशन आनंद ने आरोप लगाते हुए कहा कि उनके भाई प्रिंस यादव की नेपाल के एक होटल में योजनाबद्ध तरीके से हत्या कराई गई है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि फैजल खान सर और आर.एस. प्रसाद ने मिलकर इस पूरे घटनाक्रम की पटकथा लिखी। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि जेल के अंदर मेरी हत्या करने कि भी साजिश थी। मुझे केस समाप्त करने की धमकी मिल रही थी। इसी दौरान मेरे भाई की हत्या कर दी गई। उन्होंने कहा कि इस हत्या में फैजल खान और किसान कोल्ड स्टोर के मालिक आर.एस. प्रसाद का हाथ है। 

सीबीआई और उच्चस्तरीय जांच की मांग
ज्ञान बिंदु कोचिंग के संचालक रौशन आनंद ने केंद्र और बिहार सरकार से इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की गुहार लगाई है। उन्होंने कहा कि बिहार और केंद्र में डबल इंजन की सरकार है। इसलिए हमारी मांग है कि इस मामले के लिए एक विशेष जांच समिति का गठन किया जाए और पूरी घटना की जांच केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो से कराई जाए। निष्पक्ष जांच के बाद ही प्रिंस की मौत का सच सामने आ सकेगा।

आज होगा अंतिम संस्कार 
रौशन आनंद के भाई प्रिंस यादव का अंतिम संस्कार आज ही उनके पैतृक भूमि में होगा, जिसमें कई बड़े राजनीतिक और सामाजिक चेहरे शामिल होंगे। रौशन आनंद पटना से आज अपने घर के लिए निकलेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed