फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   RJD party Rohini acharya targeted PM Modi twelve years of BJP party government patna Bihar News

Bihar News : रोहिणी ने पीएम मोदी को फिर बनाया निशाना; कहा- सरकार के 12 साल, गौरवकाल या झूठ का पुलिंदा?

Tue, 26 May 2026 09:05 AM IST
Krishan Ballabh Narayan न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: Krishan Ballabh Narayan Updated Tue, 26 May 2026 09:05 AM IST
सार

Bihar : रोहिणी आचार्या आज अहले सुबह जागते ही सोशल मीडिया पर आई और पीएम मोदी पर निशाना साधने लगी। वह सिर्फ वहीं तक सीमित नहीं रहीं बल्कि उन्होंने अपना गुस्सा मीडिया पर भी उतारा। उन्होंने मीडिया पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं।  

विज्ञापन
RJD party Rohini acharya targeted PM Modi twelve years of BJP party government patna Bihar News
पीएम मोदी और रोहिणी आचार्या - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आज सवेरे-सवेरे राजद नेता रोहिणी आचार्या सोशल मीडिया के द्वारा पीएम मोदी को निशाना बनाया है। उन्होंने पीएम मोदी सरकार के बारह साल को झूठ और फरेब बेमिसाल बताया है। उन्होंने मीडिया पर भी तंज कसे हैं। रोहिणी ने एक एआई जेनरेटेड तस्वीर भी जारी की है।

विज्ञापन


पीएम मोदी पर हमला 
राजद नेता रोहिणी आचार्या ने सोशल मीडिया पर लिखा है कि, "सरकार से सवाल करने से परहेज करने एवं कतराने वाली प्रायोजित मीडिया का बड़ा हिस्सा, तर्क, तथ्य व विवेक विहीन भाजपाई एवं उनके समर्थक और अंधभक्त मई 2014 से मई 2026 तक के 12 वर्षों को मोदी सरकार के गौरवशाली बारह वर्ष बताते नहीं थकते,  लेकिन पिछले 12 वर्षों में मोदी जी व उनकी सरकार के द्वारा देश की जनता को किए गए वादों और हकीकत की तटस्थ, तथ्यपरक, तार्किक तुलना एवं विवेचना करने के पश्चात् सही निष्कर्ष यही निकलता है कि मोदी जी और उनकी सरकार ने सिर्फ यही किया हैं" झूठ को बड़ा बनाओ, बार-बार दुहराते रहो और तमाम बेजा हथकंडों एवं फरेब की मदद से लोगों को उस पर विश्वास करने पर मजबूर कर देश की जनता को ठगते रहो।" 
विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-Bihar News : पटना में अचानक धू-धू जलने लगी चलती बाइक, युवक ने कूदकर बचाई खुद की जान
विज्ञापन
विज्ञापन




मीडिया पर भी निशाना
राजद नेता रोहिणी आचार्या ने मुख्यधारा की मीडिया के एक बड़े हिस्से पर भी सवाल उठाया है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा है कि मीडिया का यह हिस्सा सरकार से जरूरी सवाल पूछने से कतराता रहा है। साथ ही, बिना किसी ठोस तर्क या विवेक के सरकार का समर्थन करने वालों को अंधभक्त बताते हुए कहा कि ये लोग बिना तथ्यों के ही इन 12 वर्षों  को बेमिसाल बताने में जुटे हैं। 
यह खबर भी पढ़ें-CBSE: अब यह विषय भी सीबीएसई पाठ्यक्रम में शामिल; आठवीं अनुसूची में शामिल होने के 20 साल बाद मैथिली को सम्मान

जारी की पीएम मोदी की एआई तस्वीर
राजद नेता रोहिणी आचार्या ने पीम मोदी पर तंज कसते हुए एक एआई जेनरेटेड तस्वीर भी पोस्ट किया है, जो आपत्तिजनक होने के कारण 'अमर उजाला' दिखा नहीं सकता। उस तस्वीर में उपर में लिखा है मोदी सरकार के बारह साल झूठ और फरेब बेमिसाल। उस तस्वीर में गैस, पेट्रोल, डीजल और राशन की बढती मंहगाई भी दिखाई गई है। साथ ही युवाओं की बेरोजगारी, किसानों की बदहाली, भ्रष्टाचार, अदानी अंबानी जैसे दोस्त, नफरत की राजनीति और वायदों की एक सूची दिखाई गई है, जिसमें अच्छे दिन, सबका साथ,सबका विकास,भ्रष्टाचारमुक्त भारत, 15 लाख और 2 करोड़ नौकरी का जिक्र है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed