सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   RJD party tejasvi Yadav release crime data ine Bihar crime against children crime against girl child Bihar

Crime Data: एक महीने में 8651 बच्चे गायब, 85 फीसदी लड़कियां; किस राज्य के यह आंकड़े किसने जारी किए?

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Mon, 25 May 2026 07:02 PM IST
विज्ञापन
सार

Bihar News : बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने सोमवार को अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा सामने लाया है। तेजस्वी यादव ने बताया कि बिहार में 1 महीने के अंदर 8651 बच्चे गायब हुए हैं, इनमें 85 फ़ीसदी लड़कियां हैं। अब बिहार पुलिस को इन आंकड़ों पर जवाब देना है।

RJD party tejasvi Yadav release crime data ine Bihar crime against children crime against girl child Bihar
तेजस्वी यादव ने सीएम सम्राट चौधरी सरकार पर निशाना साधा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव दिल्ली में हैं। वहां से ही तेजस्वी मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व वाली सरकार पर हमला बोल रहे हैं। उन्होंने लड़कियों के गायब होने का मुद्दा उठाया। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि आज समूचे बिहार की महिलाएं, बच्चे और आम नागरिक असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। डायलॉग बाजी से ही बिहार सम्भालने की गलतफहमी पाले बैठे ‘बयान बहादुर’ की सरकार में बिहार की कानून व्यवस्था इतनी बुरी तरह खराब हो चुकी है कि पिछले एक महीने में ही बिहार से आठ हजार 681 बच्चों के गायब हुए है, जिसमें 85 फीसद लड़कियां हैं।



प्रतिदिन अनेकों दुष्कर्म की जघन्य घटनाएं हो रही हैं
तेजस्वी ने आगे लिखा कि बिहार में प्रतिदिन अनेकों दुष्कर्म की जघन्य घटनाएं हो रही हैं। घर में घुसकर महिलाओं के साथ दुष्कर्म किया जाता है। चंद दिनों में 𝟕𝟓 से अधिक दुष्कर्म एवं सामूहिक दुष्कर्म की घटनाओं को अंजाम दिया गया है। स्वर्णकारों के साथ दिनदहाड़े लूट की घटनाएँ होती है। हर जिले में हर दिन हत्या, लूट और चोरी की वारदात हो रही है। लेकिन इसके बावजूद पूरे जीवन में बार-बार राजनीतिक गमछा और चश्मा बदलने वाले असहाय मुख्यमंत्री एआई तकनीकयुक्त कैमरा’ का इस्तेमाल नहीं कर पाते हैं। ऐसा इसलिए है क्योंकि आर्टिफिशियल बातें करने वाले आर्टिफिशियल सीएम को न तो बिहार की फिक्र है और न ही बिहारवासियों की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


'पटना महिलाओं के लिए देश का सबसे असुरक्षित शहर'
नेता प्रतिपक्ष ने आरोप लगाया कि बिहार की राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) सरकार में पहले रेप पीड़िता नीट छात्रा की हत्या और अब पॉलिटेक्निक परीक्षा देने पटना आई नाबालिग छात्रा के साथ होटल में छेड़छाड़ और अपहरण का प्रयास, बिहार में “अपराधियों के सम्राट रूप धारण करने का प्रमाण है।” बिहार के अलग-अलग जिलों की छात्राएं पटना में रहकर पढ़ाई करती है लेकिन एनडीए राज में महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा बेहद चिंताजनक है। नारी 2025 की रिपोर्ट के मुताबिक, पटना महिलाओं के लिए देश का सबसे असुरक्षित शहर है।

विज्ञापन

Petrol Diesel Price Hike: विपक्ष को जवाब देने में बिहार को भूली भाजपा; BJP Bihar के पेट्रो पोस्टर से सवाल उठा

'टपोरियों की तरह सड़कछाप डायलॉगबाजी छोड़ दें'
उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि पाताल से अपराधियों को ढ़ूंढ़ने का दावा कर डायलॉग बांचने वाले कृत्रिम तरीके से नोमिनेटेड मुख्यमंत्री बने 'अपराधियों के सम्राटश् की सरकार में पुलिस और कानून का डर पूरी तरह से खत्म हो चुका है। अंत में तेजस्वी ने कहा कि बड़बोले मुख्यमंत्री से आग्रह है कि टपोरियों की तरह सड़कछाप डायलॉगबाजी छोड़, रीलबाजी से फुर्सत निकाल कर बिहार की मातृशक्ति की सुरक्षा के लिए कारगर उपाय करें। हम महिलाओं की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं होने देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed