फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   samastipur baliram bhagat college practical exam postponed student protest road jam lnmu bihar news

Bihar News: प्रैक्टिकल परीक्षा रद्द, छात्रों का फूटा गुस्सा... समस्तीपुर-दरभंगा रोड पर चार घंटे हंगामा

Tue, 28 Jul 2026 05:40 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Tue, 28 Jul 2026 05:40 PM IST
सार

समस्तीपुर के बलिराम भगत महाविद्यालय में स्नातक की प्रैक्टिकल परीक्षा स्थगित होने से छात्रों का गुस्सा फूट पड़ा। बिना पूर्व सूचना परीक्षा रद्द होने पर नाराज छात्रों ने समस्तीपुर-दरभंगा मुख्य मार्ग करीब चार घंटे तक जाम रखा, जिससे यातायात पूरी तरह प्रभावित रहा।

विज्ञापन
samastipur baliram bhagat college practical exam postponed student protest road jam lnmu bihar news
प्रदर्शन करते हुए छात्र - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

समस्तीपुर जिला मुख्यालय स्थित बलिराम भगत महाविद्यालय में मंगलवार को स्नातक की प्रैक्टिकल परीक्षा को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार परीक्षा देने पहुंचे छात्र-छात्राओं को जब परीक्षा नहीं होने की जानकारी मिली तो उनका गुस्सा फूट पड़ा। नाराज छात्रों ने महाविद्यालय के पास समस्तीपुर-दरभंगा मुख्य मार्ग जाम कर दिया, जिससे करीब चार घंटे तक यातायात पूरी तरह ठप रहा। सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार पहुंचे थे परीक्षा देने

प्रदर्शन कर रहे छात्रों का कहना है कि ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय, दरभंगा द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार वे स्नातक की प्रैक्टिकल परीक्षा देने कॉलेज पहुंचे थे। लेकिन कॉलेज पहुंचने के बाद उन्हें बताया गया कि आज परीक्षा आयोजित नहीं होगी। यह सुनते ही छात्रों में नाराजगी फैल गई।

विज्ञापन

पूर्व सूचना नहीं मिलने से बढ़ी परेशानी

छात्रों का आरोप है कि परीक्षा स्थगित होने की जानकारी महाविद्यालय प्रशासन ने पहले से नहीं दी। इसके कारण दूर-दराज के क्षेत्रों से आए परीक्षार्थियों को बेवजह परेशानी उठानी पड़ी। छात्रों ने कहा कि यदि परीक्षा आयोजित नहीं होनी थी तो इसकी सूचना पहले ही दे दी जाती। वे किराया खर्च कर कॉलेज पहुंचे और वहां पहुंचने के बाद परीक्षा रद्द होने की जानकारी मिली। उनका कहना है कि इससे छात्रों के समय, पैसे और भविष्य तीनों के साथ अन्याय हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सड़क पर बैठकर किया प्रदर्शन, चार घंटे तक थमा यातायात

परीक्षा स्थगित होने की सूचना मिलते ही आक्रोशित छात्र कॉलेज परिसर से निकलकर मोहनपुर स्थित समस्तीपुर-दरभंगा मुख्य मार्ग पर बैठ गए। देखते ही देखते सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। जाम के कारण बसें, निजी वाहन और मालवाहक गाड़ियां घंटों फंसी रहीं। हालांकि कुछ लोगों ने वैकल्पिक मार्गों का उपयोग कर अपने गंतव्य तक पहुंचने की कोशिश की।


ये भी पढ़ें- Bihar News: तेजस्वी यादव अब भी संतुष्ट नहीं, सरकार से न्यायिक जांच की मांग की; सीएम सम्राट पर भी साधा निशाना

पुलिस ने संभाला मोर्चा, बातचीत के बाद खुला जाम

सड़क जाम की सूचना मिलते ही मुफ्फसिल थाना पुलिस थानाध्यक्ष अजीत कुमार के नेतृत्व में मौके पर पहुंची। पुलिस ने छात्र प्रतिनिधियों और महाविद्यालय प्रशासन से अलग-अलग बातचीत की। काफी देर तक चली वार्ता और समझाइश के बाद छात्र मान गए और करीब चार घंटे बाद जाम समाप्त कर दिया गया। इसके बाद यातायात सामान्य हो सका।

प्राचार्य बोले- नॉन-टीचिंग कर्मचारियों की हड़ताल बनी वजह

महाविद्यालय के प्राचार्य जगदीश प्रसाद ने छात्रों के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि प्रशासन ने किसी भी छात्र को परीक्षा देने से नहीं रोका। उन्होंने बताया कि महाविद्यालय के नॉन-टीचिंग कर्मचारी हड़ताल पर हैं, जिसके कारण प्रैक्टिकल परीक्षा का संचालन संभव नहीं हो सका। उन्होंने आश्वासन दिया कि बुधवार से पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रैक्टिकल परीक्षा आयोजित की जाएगी।

कुलपति को भेजी गई रिपोर्ट, कार्रवाई के संकेत

प्राचार्य ने बताया कि पूरे घटनाक्रम की जानकारी ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के कुलपति को भेज दी गई है। उनके अनुसार कुलपति ने निर्देश दिया है कि यदि कोई परीक्षा कार्य में बाधा डालता है या विश्वविद्यालय की प्रक्रिया को प्रभावित करने का प्रयास करता है, तो उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर नियमानुसार कार्रवाई की जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed