{"_id":"69e88d69f0b43896a10683c5","slug":"a-horrifying-scene-of-the-strange-love-between-an-aunt-and-her-nephew-both-consumed-poison-gopalganj-bihar-news-saran-news-c-1-1-noi1232-4195117-2026-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: 25 की चाची का 16 साल के भतीजे से प्रेम; चाचा को कमरे में देख भतीजे ने गुस्से में जान दी, फिर महिला ने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: 25 की चाची का 16 साल के भतीजे से प्रेम; चाचा को कमरे में देख भतीजे ने गुस्से में जान दी, फिर महिला ने
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सारण
Published by: सारण ब्यूरो
Updated Wed, 22 Apr 2026 03:25 PM IST
विज्ञापन
सार
Bihar News : चाचा शादी के बाद अपनी पत्नी को छोड़ रोजी-रोटी के लिए परदेस गया। चाची का पति के 16 वर्षीय भतीजे से प्रेम-प्रसंग चल निकला। चाचा लौटा तो कमरे में पत्नी के साथ था। देखकर भतीजा ऐसा भड़का कि जान दे दी। चाची यह बर्दाश्त नहीं कर सकी।
प्रतीकात्मक फोटो
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
गोपालगंज जिले के भोरे थाना क्षेत्र से एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने रिश्तों की मर्यादा और सामाजिक मूल्यों को झकझोर कर रख दिया है। यहां एक नाबालिग भतीजे और उसकी शादीशुदा चाची के बीच पनपे प्रेम संबंध ने पूरे गांव में सनसनी फैला दी। मामला तब और गंभीर हो गया, जब दोनों ने एक साथ जहर खाकर आत्मघाती कदम उठा लिया।
शादी के कुछ महीनों बाद बढ़ीं नजदीकियां
जानकारी के मुताबिक, भोरे क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली एक महिला (परिवर्तित नाम) की शादी दिसंबर 2025 में हुई थी। शादी के कुछ समय बाद उसका पति रोजगार की तलाश में पुणे चला गया। पति के बाहर जाने के बाद घर में अकेलापन बढ़ा, इसी दौरान परिवार का एक 16 वर्षीय किशोर अक्सर अपनी चाची के पास आने-जाने लगा। धीरे-धीरे बातचीत और साथ बिताया समय नजदीकियों में बदल गया। उम्र और रिश्ते की सीमाओं को नजरअंदाज करते हुए दोनों के बीच भावनात्मक लगाव बढ़ता गया। जब इस संबंध की जानकारी परिवार और ग्रामीणों को मिली, तो घर में तनाव का माहौल बन गया।
पति के लौटने पर बढ़ा विवाद
परिजनों ने दोनों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे अपने फैसले पर अड़े रहे। आखिरकार परिवार ने महिला के पति को वापस घर बुला लिया। बताया जा रहा है कि मंगलवार को जब किशोर ने अपनी चाची को उसके पति के साथ देखा, तो वह गुस्से और भावनात्मक तनाव में आ गया। इस स्थिति को वह सहन नहीं कर सका।
एक साथ उठाया आत्मघाती कदम
गुस्से और निराशा में किशोर ने घर में रखी चूहे मारने की दवा खा ली। जैसे ही महिला को इसकी जानकारी मिली, उसने भी आवेश में आकर वही जहरीला पदार्थ निगल लिया। एक ही घर में दो लोगों द्वारा जहर खाने की सूचना मिलते ही परिवार में अफरा-तफरी मच गई। दोनों को तुरंत गोपालगंज सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज जारी है। चिकित्सकों के अनुसार दोनों की हालत फिलहाल गंभीर बनी हुई है।
ये भी पढ़ें- 'रद्दी की टोकरी में नोटिस'; महिला आयोग के नोटिस पर भड़के सांसद पप्पू यादव
इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं
इस घटना के बाद पूरे इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। परिवार सामाजिक बदनामी के डर से खुलकर कुछ भी कहने से बच रहा है, वहीं स्थानीय लोग किशोरावस्था में बढ़ते भावनात्मक दबाव और रिश्तों की जटिलता को लेकर चिंता जता रहे हैं। यह मामला समाज के लिए एक गंभीर चेतावनी के रूप में देखा जा रहा है।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X