{"_id":"6a2faa7ebd5ac94fd202bae6","slug":"a-lover-who-went-to-meet-his-girlfriend-was-caught-and-the-panchas-got-him-married-saran-news-c-1-1-noi1450-4396233-2026-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: चोरी-छिपे मिलने पहुंचे प्रेमी की खुल गई पोल! रातोंरात पंचायत बैठी और बन गई प्रेमिका बन गई पत्नी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: चोरी-छिपे मिलने पहुंचे प्रेमी की खुल गई पोल! रातोंरात पंचायत बैठी और बन गई प्रेमिका बन गई पत्नी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान
Published by: सारण ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jun 2026 01:49 PM IST
विज्ञापन
सार
Saran: भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र के महाना गांव में प्रेमिका से मिलने पहुंचे युवक को लड़की के परिजनों ने पकड़ लिया। मामले की जानकारी मिलने पर पंचायत और गांव के गणमान्य लोग मौके पर पहुंचे। दोनों बालिगों की सहमति के बाद गांव में ही रीति-रिवाज से उनकी शादी करा दी गई।
शादी संबंधित फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र के उत्तरी साघर सुल्तानपुर पंचायत के महाना गांव में रात प्रेम-प्रसंग का अनोखा मामला सामने आया। प्रेमिका से मिलने पहुंचे युवक को परिजनों ने पकड़ लिया और फिर गांव के गणमान्य लोगों व पंचों की मौजूदगी में दोनों की शादी करा दी गई। इस शादी की चर्चा पूरे इलाके में हो रही है।
रात के अंधेरे में प्रेमिका से मिलने पहुंचा युवक
जानकारी के अनुसार, मछगरा गांव निवासी महंथ प्रसाद का पुत्र निरंजन कुमार महाना गांव अपनी प्रेमिका पुष्पा कुमारी से मिलने पहुंचा था। दोनों के बीच लंबे समय से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। इसी दौरान लड़की के परिजनों को भनक लग गई। परिजनों ने युवक को मौके पर ही पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
पंचायत बैठी, दोनों पक्षों में बनी सहमति
मामले की जानकारी मिलते ही गांव में लोगों की भीड़ जुट गई। इसके बाद पंचायत के सरपंच प्रभुनाथ राय, जिला पार्षद प्रतिनिधि ममेन्द्र यादव, पैक्स अध्यक्ष राजू राय सहित गांव के कई गणमान्य लोग मौके पर पहुंचे। सभी की मौजूदगी में दोनों पक्षों से बातचीत की गई। निरंजन और पुष्पा ने एक-दूसरे के साथ रहने की इच्छा जताई। दोनों की आपसी सहमति के बाद गांव में ही पूरे रीति-रिवाज से शादी करा दी गई।
बिना विवाद के सुलझा पूरा मामला
ग्रामीणों ने बताया कि शादी के बाद दोनों परिवारों ने आपसी सहमति से मामला सुलझा लिया। किसी भी पक्ष की ओर से थाने में कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। शादी के बाद नवविवाहित जोड़े को आशीर्वाद देने वालों का तांता लगा रहा।
ये भी पढ़ें: '20 घंटे काम करो', CM सम्राट का अफसरों को अल्टीमेटम, गया को मिला 200 करोड़ के टेक्नोलॉजी सेंटर का तोहफा
फिल्मी अंदाज की शादी बनी चर्चा का विषय
इस शादी की खबर पूरे क्षेत्र में फैल गई। लोग इसे फिल्मी अंदाज की शादी बता रहे हैं। सरपंच प्रभुनाथ राय ने कहा कि दोनों बालिग थे और शादी के लिए राजी थे, इसलिए सामाजिक मर्यादा के तहत पंचों की मौजूदगी में विवाह संपन्न कराया गया ताकि कोई विवाद न हो। फिलहाल नवविवाहित जोड़ा खुश है और दोनों परिवारों में सुलह हो गई है।