पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Car Crash Exposes Liquor Smuggling UP-Registered Car Slams Into Tree Locals Loot Alcohol Bottles

Bihar: पेड़ से टकराई यूपी नंबर की कार, हादसे के बाद खुला शराब तस्करी का राज; बोतलें लेकर भागे लोग

Sat, 27 Jun 2026 01:36 PM IST
सारण ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज Published by: सारण ब्यूरो Updated Sat, 27 Jun 2026 01:36 PM IST
सार

गोपालगंज के भोरे थाना क्षेत्र में शराब से लदी यूपी नंबर की कार पेड़ से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। कार में शराब देख मौके पर पहुंचे लोग बोतलें लेकर चले गए। पुलिस पहुंचने तक अधिकांश शराब गायब थी। वाहन जब्त कर पुलिस तस्करों और वाहन मालिक की तलाश में जुटी है।

विज्ञापन
Bihar Car Crash Exposes Liquor Smuggling UP-Registered Car Slams Into Tree Locals Loot Alcohol Bottles
शराब से लदी कार सड़क हुई हादसे का शिकार - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

गोपालगंज जिले के भोरे-कटेया मुख्य मार्ग पर शनिवार तड़के एक शराब से लदी कार सड़क हादसे का शिकार हो गई। उत्तर प्रदेश नंबर की तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर भोरे थाना क्षेत्र में हीरो एजेंसी के पास सड़क किनारे एक पेड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। राहत की बात यह रही कि हादसे में किसी के हताहत होने या घायल होने की सूचना नहीं है।
विज्ञापन


कार में शराब देख जुट गई भीड़
स्थानीय लोगों के अनुसार, सुबह जब ग्रामीण घरों से बाहर निकले तो सड़क किनारे दुर्घटनाग्रस्त कार दिखाई दी। पास जाकर देखने पर कार में बड़ी मात्रा में विदेशी शराब रखी हुई मिली। इसके बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, पुलिस के पहुंचने से पहले कई लोग कार से शराब की बोतलें निकालकर अपने साथ ले गए। देखते ही देखते वहां अफरा-तफरी का माहौल बन गया और शराब की बोतलें लेकर लोग अलग-अलग दिशाओं में चले गए।
विज्ञापन


पुलिस पहुंची, कार जब्त कर शुरू की जांच
घटना की सूचना मिलने पर भोरे थाना पुलिस मौके पर पहुंची। हालांकि, पुलिस के पहुंचने से पहले कार सवार, कथित तस्कर और अधिकांश लोग वहां से जा चुके थे। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कार को जब्त कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। वाहन के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर उसके मालिक की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि शराब की खेप उत्तर प्रदेश के किस क्षेत्र से लाई जा रही थी और बिहार में इसे कहां पहुंचाया जाना था।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  Bihar News: फैजल खान को अब 30 जून तक राहत, अदालत ने गिरफ्तारी पर लगाई है रोक; अंगरक्षकों को नहीं मिली जमानत

पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की जांच के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed