सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Saran News ›   Bihar Accident: An auto-rickshaw carrying schoolchildren was hit by an uncontrolled vehicle in Chhapra.

Bihar Accident: छपरा में स्कूली बच्चों से भरी ऑटो को अनियंत्रित वाहन ने मारी टक्कर, चालक और दो बच्चों की मौत

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छपरा Published by: शबाहत हुसैन Updated Sun, 21 Sep 2025 07:33 PM IST
विज्ञापन
सार

Bihar Accident: बताया जाता है कि रविवार को एमएस पब्लिक स्कूल की छुट्टी के बाद दोपहर लगभग दो बजे ऑटो में एक दर्जन छात्र सवार होकर मुख्य पथ से जा रहा था। इसी दौरान मुजफ्फरपुर की तरफ से आ रहे अज्ञात वाहन ने ऑटो को टक्कर मार दी, जिससे ऑटो पलट गई।

Bihar Accident: An auto-rickshaw carrying schoolchildren was hit by an uncontrolled vehicle in Chhapra.
क्षतिग्रस्त स्टोरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

छपरा के मकेर थाना क्षेत्र के हरणबाधा मधवल पुरानी पुल के पास एक अनियंत्रित अज्ञात वाहन ने स्कूली बच्चों से भरी ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में ऑटो में सवार एक छात्रा और चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि आधा दर्जन छात्र घायल हो गए।

Trending Videos

मृतकों की पहचान स्थानीय हरणबाधा गांव निवासी गुड्डू ठाकुर की 6 वर्षीय पुत्री मिष्टी कुमारी और परसा थाना क्षेत्र के सिकटी गांव निवासी सह-ऑटो चालक मैनेजर सिंह के रूप में हुई है। हादसे में गंभीर रूप से घायल हरणबाधा निवासी नीरज सिंह के 9 वर्षीय पुत्र सुंदरम कुमार की पटना ले जाते समय मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

घायलों में हरणबाधा गांव निवासी डिकेश ठाकुर की 12 वर्षीय पुत्री सोनाली कुमारी, विजय सिंह का 10 वर्षीय पुत्र हैप्पी कुमार, भोला सिंह का 9 वर्षीय पुत्र संस्कार कुमार, सुशील कुमार का 7 वर्षीय पुत्र सुशांत कुमार, और ठहरा गांव निवासी भरत सिंह का 10 वर्षीय पुत्र गोलू कुमार शामिल हैं। घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मकेर में भर्ती कर प्राथमिक उपचार के बाद छपरा और पटना के अस्पतालों में रेफर किया गया।

बताया जाता है कि रविवार को एमएस पब्लिक स्कूल की छुट्टी के बाद दोपहर लगभग दो बजे ऑटो में एक दर्जन छात्र सवार होकर मुख्य पथ से जा रहा था। इसी दौरान मुजफ्फरपुर की तरफ से आ रहे अज्ञात वाहन ने ऑटो को टक्कर मार दी, जिससे ऑटो पलट गई।


पढ़ें: मधुबनी में करोड़ों की सड़क परियोजनाओं का शिलान्यास, नितिन नवीन ने किया उद्घाटन

हादसे के बाद आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने मुख्य मार्ग पर आगजनी कर यातायात बाधित कर दिया। ग्रामीण वरीय अधिकारियों को घटनास्थल पर बुलाने की मांग कर रहे थे। सुरक्षा व्यवस्था के लिए मकेर, भेल्दी और अमनौर थानों के साथ अतिरिक्त अर्द्धसैनिक बल तैनात किया गया।

मढौरा के डीएसपी नरेश पासवान और सीओ निर्मला कुमारी घटनास्थल पर पहुंचकर आक्रोशित ग्रामीणों से मिले। ग्रामीणों ने पुलिस पर ट्रकों से अवैध वसूली का आरोप लगाया। डीएसपी ने आश्वासन दिया कि दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी और मुआवजा भी दिया जाएगा।

ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि शिक्षा विभाग बिना मापदंडों के निजी विद्यालय संचालित करने की अनुमति देता है और स्कूलों में वाहन और चालकों की फिटनेस जांच नहीं की जाती। इस पर बीइओ अजय शर्मा ने कहा कि प्रखंड में दस निजी विद्यालय यूडीएस कोड के आधार पर संचालित हैं, लेकिन रविवार को स्कूल चलाने और वाहन चालकों की फिटनेस की जानकारी उपलब्ध नहीं कराई गई। नियमों के अनुसार सभी विद्यालयों की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed