सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Saran News ›   Bihar Accident: youth killed in truck collision one seriously injured Road accident in Siwan

Bihar Accident: सीवान में सड़क हादसा, ट्रक की टक्कर से युवक की मौत, एक गंभीर रूप से घायल; परिजनों में कोहराम

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान Published by: शबाहत हुसैन Updated Mon, 29 Sep 2025 06:19 PM IST
विज्ञापन
सार

Bihar News: हादसा इतना भीषण था कि मोहित कुमार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अमन सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर गुस्से में ट्रक को रोका और बाद में पुलिस को सौंप दिया।

Bihar Accident: youth killed in truck collision one seriously injured Road accident in Siwan
अस्पताल में मौजूद परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

सीवान जिले के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र में सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। भादा गांव के समीप इंजीनियरिंग कॉलेज के पास बाइक और ट्रक की आमने-सामने की जोरदार टक्कर में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। जोरदार आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़े और घायल युवकों को तुरंत सदर अस्पताल पहुंचाया, साथ ही पुलिस को सूचना दी गई।

Trending Videos

मृतक की पहचान मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के चकरा गांव निवासी कृष्णा सिंह के 18 वर्षीय पुत्र मोहित कुमार के रूप में हुई है। वहीं, घायल युवक अरबिंद सिंह के 18 वर्षीय पुत्र अमन सिंह हैं। दोनों युवक आपस में चचेरे भाई बताए जा रहे हैं। परिजनों के अनुसार, सोमवार को दोनों युवक बाइक से सिवान शहर में तेल लेने निकले थे। इसी दौरान भादा गाँव के समीप सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

हादसा इतना भीषण था कि मोहित कुमार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अमन सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर गुस्से में ट्रक को रोका और बाद में पुलिस को सौंप दिया। मुफ्फसिल थाना प्रभारी अशोक कुमार दास ने बताया कि हादसे में एक युवक की मौत हुई है और घायल का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा तैयार किया और पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके अलावा, हादसे में शामिल ट्रक को भी जब्त कर लिया गया है।


पढे़ं; स्कूल कर्मी की मौत के बाद बवाल, स्कूल के गेट पर शव रखकर प्रदर्शन; ड्यूटी के दौरान हुआ था हादसा

हादसे की खबर मिलते ही मृतक और घायल युवक के घर में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क पर ट्रकों की तेज रफ्तार आए दिन दुर्घटनाओं का कारण बन रही है और प्रशासन को इस पर कड़ा कदम उठाना चाहिए। ग्रामीणों ने हादसे वाले स्थान पर ट्रैफिक नियंत्रण और गति पर रोक लगाने के लिए विशेष प्रावधान किए जाने की मांग की है ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके।

सीवान में करंट लगने से बिजली मिस्त्री की दर्दनाक मौत
सीवान जिले के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र से सोमवार को एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। यहां टड़वा गांव निवासी 28 वर्षीय युवक की करंट लगने से मौत हो गई। मृतक की पहचान कृष्णा प्रसाद के पुत्र कन्हैया प्रसाद के रूप में हुई है। कन्हैया पेशे से बिजली मिस्त्री थे और गांव-घर में बिजली मरम्मत का काम किया करते थे।



परिजनों के अनुसार सोमवार को कन्हैया गांव के ही एक घर में बिजली के पोल पर चढ़कर कार्य कर रहे थे। इसी दौरान अचानक पोल में करंट प्रवाहित हो गया। तेज झटका लगने से वह पोल से नीचे गिर पड़े और मौके पर ही अफरातफरी का माहौल बन गया। आस-पड़ोस के लोग दौड़कर पहुंचे और आनन-फानन में परिजनों की मदद से उन्हें तत्काल इलाज के लिए सीवान सदर अस्पताल पहुंचाया गया। हालांकि अस्पताल में तैनात डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed