सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Saran News ›   Bihar Assembly Elections 2025: RJD candidate Khesari Lal Yadav faces new trouble as a notice arrives from Mumb

Bihar Election: आरजेडी उम्मीदवार खेसारी लाल यादव के लिए नई मुश्किल, अवैध निर्माण को लेकर आ गया नोटिस

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छपरा Published by: तरुणेंद्र चतुर्वेदी Updated Thu, 06 Nov 2025 07:53 AM IST
विज्ञापन
सार

RJD candidate Khesari Lal Yadav:  भोजपुरी स्टार और राजद प्रत्याशी खेसारी लाल यादव के लिए मुश्किल बढ़ गई है। मुंबई के मीरा रोड स्थित उनके बंगले पर अवैध निर्माण को लेकर मीरा-भायंदर महानगर पालिका ने नोटिस जारी किया है। चुनावी प्रचार के बीच आई इस कार्रवाई से सियासी सरगर्मी तेज हो गई है।

Bihar Assembly Elections 2025: RJD candidate Khesari Lal Yadav faces new trouble as a notice arrives from Mumb
आरजेडी उम्मीदवार खेसारी लाल यादव को नोटिस जारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के मतदान के बीच भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार और राजद प्रत्याशी खेसारी लाल यादव को बड़ा झटका लगा है। मुंबई के मीरा रोड स्थित उनके बंगले पर अवैध निर्माण को लेकर मीरा-भायंदर महानगर पालिका ने नोटिस जारी किया है।

Trending Videos

नगर निगम का कहना है कि खेसारी लाल यादव ने अपने बंगले में बिना अनुमति लोहे के एंगल और शेड लगाकर निर्माण कार्य किया है, जो नियमानुसार अवैध है। महानगर पालिका ने अपने नोटिस में निर्देश दिया है कि अवैध निर्माण को तत्काल हटा लिया जाए, अन्यथा अतिक्रमण विभाग की ओर से कार्रवाई की जाएगी। निगम ने यह भी चेतावनी दी है कि यदि निर्धारित समय सीमा में ढांचा नहीं हटाया गया तो प्रशासन खुद इसे तोड़ देगा और खर्च की वसूली खेसारी लाल यादव से की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

यहां कुछ वर्ष पहले अपना स्टूडियो शुरू किया था
जानकारी के मुताबिक, मीरा-भायंदर महानगर पालिका इन दिनों अपने क्षेत्र में अतिक्रमण और अवैध निर्माणों की जांच अभियान चला रही है। इसी क्रम में खेसारी लाल यादव के बंगले की भी जांच की गई। यह बंगला मीरा रोड के पॉश इलाके में स्थित है, जहां से खेसारी लाल यादव ने कुछ वर्ष पहले अपना स्टूडियो शुरू किया था। इस स्टूडियो का उद्घाटन पिछले साल बड़े स्तर पर किया गया था और यहीं से उनकी कई भोजपुरी फिल्मों और संगीत एल्बमों का निर्माण होता है।




 

'नोटिस भेजे जाने के पीछे सियासी मंशा'
हालांकि, खेसारी लाल यादव के समर्थक इस कार्रवाई को राजनीतिक रूप से प्रेरित बता रहे हैं। उनका कहना है कि चुनावी समय में नोटिस भेजे जाने के पीछे सियासी मंशा है। राजद कार्यकर्ताओं का आरोप है कि खेसारी लाल यादव की बढ़ती लोकप्रियता से विरोधी दलों में बेचैनी है, और इसी कारण उन्हें चुनाव के दौरान परेशान किया जा रहा है।

छपरा के मतदाताओं का कहना है कि इस विवाद का उनके प्रचार अभियान पर कुछ असर जरूर पड़ सकता है, लेकिन खेसारी लाल यादव के समर्थक इसे “राजनीतिक साजिश” के रूप में देख रहे हैं। वहीं, महानगर पालिका का दावा है कि यह कार्रवाई नियमित प्रक्रिया का हिस्सा है, इसमें किसी तरह का राजनीतिक हस्तक्षेप नहीं है।

ये भी पढ़ें- Bihar Phase 1 Election Live: बिहार चुनाव के पहले चरण की 121 सीटों पर मतदान शुरू, आप कब देंगे वोट?

खेसारी लाल यादव दोहरी चुनौती का सामना कर रहे
फिलहाल, खेसारी लाल यादव इस मुद्दे पर सार्वजनिक रूप से कुछ भी कहने से बच रहे हैं। माना जा रहा है कि वे मतदान के बाद ही इस पर अपनी प्रतिक्रिया देंगे। चुनावी मैदान में जहां एक ओर उन्हें जनता का विश्वास जीतने की चुनौती है, वहीं दूसरी ओर कानूनी विवाद से निपटना भी उनके लिए बड़ी परीक्षा साबित हो सकता है।

इस घटनाक्रम के साथ सिनेमा के सितारे और अब राजनीति के मैदान में उतरे खेसारी लाल यादव दोहरी चुनौती का सामना कर रहे हैं एक तरफ मतदाताओं का भरोसा बनाए रखना और दूसरी तरफ कानूनी पेंच से पार पाना।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed