सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Saran News ›   Bihar Chapra News: Theft in the famous Baba Dharamnath Dhani temple

Bihar: बाबा धर्मनाथ धनी मंदिर में बड़ी चोरी, लाखों के गहने व दानपात्र की नकदी गायब; श्रद्धालुओं में आक्रोश

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छपरा Published by: सारण ब्यूरो Updated Thu, 18 Dec 2025 01:23 PM IST
विज्ञापन
सार

छपरा के अतिप्राचीन बाबा धर्मनाथ धनी मंदिर में अज्ञात चोरों ने भीषण चोरी की वारदात को अंजाम देते हुए लाखों रुपये के गहने और दान पात्र की नकदी चोरी कर ली। घटना से श्रद्धालुओं में आक्रोश है और पुलिस जांच में जुटी है।

Bihar Chapra News: Theft in the famous Baba Dharamnath Dhani temple
मंदिर में हुई चोरी के मामले को लेकर थाने पहुंचे ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

सारण समेत राज्य के अधिकांश जिलों में घने कोहरे के कारण जहां एक ओर दर्जनों सड़क हादसे हुए हैं, वहीं दूसरी ओर प्रमंडलीय मुख्यालय छपरा से एक बड़ी आपराधिक घटना सामने आई है। शहर के अतिप्राचीन और प्रसिद्ध बाबा धर्मनाथ धनी मंदिर में बीती रात भीषण चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया।

Trending Videos

चोरों ने मंदिर परिसर में स्थापित विभिन्न देवी-देवताओं पर चढ़ाए गए लाखों रुपये मूल्य के गहनों के साथ-साथ दान पात्र में रखी नकदी पर भी हाथ साफ कर दिया। यह घटना भगवान बाजार थाना क्षेत्र स्थित पौराणिक धार्मिक स्थल बाबा धर्मनाथ धनी मंदिर की है, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की जानकारी मिलते ही मंदिर परिसर में स्थानीय ग्रामीणों और श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुट गई। मंदिर के नवनियुक्त पुजारी सह महंत अखिलेश्वर पर्वत ने भगवान बाजार थाना पहुंचकर लिखित आवेदन देकर मामले की शिकायत दर्ज कराई है। बताया जा रहा है कि चोरी गए गहनों की कीमत लाखों रुपये में आंकी जा रही है।

सुरक्षा पर उठे सवाल
गौरतलब है कि महज एक सप्ताह पहले ही मंदिर के नए पुजारी सह महंत की भव्य ताजपोशी और स्वागत समारोह आयोजित किया गया था। ऐसे में इतनी बड़ी चोरी की घटना ने मंदिर प्रशासन और पुलिस व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। खास बात यह है कि यह मंदिर भगवान बाजार थाना से महज करीब पांच मिनट की दूरी पर दूरी पर स्थित है, बावजूद इसके चोरी की बड़ी वारदात होना पुलिस की निष्क्रियता को दर्शाता है।

सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही टीम
सूचना मिलने के बाद भगवान बाजार थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। मंदिर परिसर और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही चोरों की पहचान कर मामले का खुलासा किया जाएगा।

ये भी पढ़ें- Bihar:  थावे दुर्गा मंदिर में बड़ी चोरी, मां के आभूषण और लॉकर से लाखों की नकदी ले उड़े चोर; सुरक्षा पर उठे सवाल

सारण पुलिस के सामने गंभीर चुनौती
इस घटना के बाद श्रद्धालुओं में भारी आक्रोश देखा जा रहा है और मंदिरों की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की मांग तेज हो गई है। एक तरफ सड़क हादसों की चुनौती, तो दूसरी ओर मंदिर में हुई इस बड़ी चोरी की वारदात ने सारण पुलिस के सामने गंभीर चुनौती खड़ी कर दी है। अब देखना होगा कि पुलिस कितनी जल्दी दोनों मामलों में कार्रवाई कर पाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed