{"_id":"69d8edcd914ffd0d6f014675","slug":"audio-of-conversation-between-criminal-and-co-goes-viral-dm-orders-fir-gopalganj-bihar-news-sidhwaliya-saran-news-c-1-1-noi1232-4147796-2026-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: गोपालगंज में सरकारी जमीन की सौदेबाजी! सीओ और इनामी भू-माफिया के बातचीत का ऑडियो वायरल, DM ने ठोकी FIR","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: गोपालगंज में सरकारी जमीन की सौदेबाजी! सीओ और इनामी भू-माफिया के बातचीत का ऑडियो वायरल, DM ने ठोकी FIR
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज
Published by: सारण ब्यूरो
Updated Fri, 10 Apr 2026 08:37 PM IST
विज्ञापन
सार
Bihar: गोपालगंज जिले के सिधवलिया अंचल की सीओ प्रीति लता और फरार इनामी अपराधी रंजन यादव के बीच सरकारी जमीन को लेकर ऑडियो क्लिप वायरल हो रहा है। जिसके बाद जिलाधिकारी ने सीओ के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का आदेश जारी किया है।
आरोपी सीओ
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
गोपालगंज जिले में हत्या के इनामी अपराधी और अंचल अधिकारी (सीओ) के बीच कथित बातचीत का ऑडियो वायरल होने से प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है। इस मामले में जिला पदाधिकारी (डीएम) पवन कुमार सिन्हा ने सिधवलिया अंचल की सीओ प्रीति लता के खिलाफ प्राथमिकी (एफआईआर) दर्ज करने का आदेश दिया है।
Trending Videos
ऑडियो में अहम जानकारी देते सुनाई दे रही सीओ
जानकारी के अनुसार, फरार इनामी अपराधी और कथित भूमि माफिया रंजन यादव से सीओ की मोबाइल पर बातचीत का एक ऑडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल ऑडियो में सरकारी जमीन, खासकर आंगनबाड़ी केंद्र की भूमि को लेकर दोनों के बीच चर्चा की जा रही है। सीओ पर आरोप है कि बातचीत के दौरान उन्होंने इनामी अपराधी से सरकारी भूमि से जुड़ी जानकारी दी और कथित रूप से भू-माफिया को लाभ पहुंचाने की कोशिश की।
विज्ञापन
विज्ञापन
DM ने दिया जांच का आदेश
ऑडियो वायरल होने के बाद डीएम पवन कुमार सिन्हा ने मामले को गंभीर बताते हुए जांच का आदेश दिया है। मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर सिधवलिया की अंचल अधिकारी और एक कथित भूमि माफिया के बीच बातचीत का ऑडियो वायरल हुआ है। ऑडियो में सरकारी जमीन से संबंधित चर्चा सामने आई है, जो प्रशासनिक मर्यादा और पद की गरिमा के विपरीत है। अंचल अधिकारी का मुख्य दायित्व सरकारी भूमि की सुरक्षा और संरक्षण करना होता है, लेकिन वायरल ऑडियो से यह प्रतीत होता है कि सरकारी जमीन के बंदोबस्त को लेकर संदिग्ध बातचीत हुई है, जो बेहद गंभीर मामला है।
ये भी पढ़ें: डेढ़ साल से कर रहा था रेकी, फिर लूट को दिया अंजाम; अब भारी मात्रा में सोना के साथ कुख्यात गिरफ्तार
'मिलीभगत की आशंका से भी इनकार नहीं'
डीएम ने इस घटना को प्रशासनिक गरिमा के खिलाफ बताते हुए कहा कि प्रथम दृष्टया मामला काफी गंभीर प्रतीत होता है और इसमें मिलीभगत की आशंका से भी इनकार नहीं किया जा सकता। उन्होंने सिधवलिया के संबंधित प्रभारी पदाधिकारी को निर्देश दिया है कि 24 घंटे के भीतर अंचल अधिकारी प्रीति लता के खिलाफ स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई जाए। फिलहाल, इस मामले के सामने आने के बाद जिला प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।
बता दें कि अंचल अधिकारी प्रीति लता इन दिनों हड़ताल पर बताई जा रही हैं।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन