सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Saran News ›   Bihar Crime: Bike-riding miscreants shot a young man in the chest in Siwan

Bihar: सीवान में सरेआम ताबड़तोड़ फायरिंग, बाइक सवार बदमाशों ने युवक को सीने में मारी गोली; घायल पटना रेफर

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान Published by: शबाहत हुसैन Updated Thu, 25 Sep 2025 03:17 PM IST
विज्ञापन
सार

Bihar Crime: बताया जा रहा है कि अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने उस पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोली उसके सीने में लगी, जिससे वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। पढ़ें पूरी खबर

Bihar Crime: Bike-riding miscreants shot a young man in the chest in Siwan
घायल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

सीवान के महादेवा ओपी थाना क्षेत्र के दारोगा हाता हाईवे के पास बुधवार देर शाम बाइक सवार बदमाशों ने एक युवक को गोली मार दी। गंभीर रूप से घायल युवक को सीवान सदर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल (पीएमसीएच) रेफर किया गया, जहां उसकी स्थिति नाजुक बताई जा रही है।

Trending Videos

घायल युवक की पहचान महादेवा थाना क्षेत्र के बेनसार बुजुर्ग निवासी श्रीराम सिंह के पुत्र रंजन सिंह (28) के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, रंजन बुधवार शाम टहलने के लिए घर से निकला था। इसी दौरान अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने उस पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोली उसके सीने में लगी, जिससे वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें; मुजफ्फरपुर में नवरात्रि की धूम, चौथे दिन माता कुष्मांडा के दर्शन को उमड़ा जनसैलाब; लगे जयकारे

स्थानीय लोगों की मदद से रंजन को तुरंत सीवान सदर अस्पताल लाया गया। डॉक्टरों ने उसकी गंभीर स्थिति देखते हुए उसे पटना रेफर कर दिया। अस्पताल सूत्रों के मुताबिक, रंजन की हालत अब भी गंभीर बनी हुई है और उसे विशेषज्ञ इलाज की आवश्यकता है।

घटना की सूचना मिलते ही महादेवा ओपी पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। थाना प्रभारी ने बताया कि घटनास्थल से कुछ अहम सुराग जुटाए गए हैं और बदमाशों की तलाश में छापेमारी की जा रही है। प्रारंभिक जांच में आपसी रंजिश की आशंका जताई जा रही है, हालांकि पुलिस घटना के पीछे की ठोस वजह जानने के लिए पीड़ित परिवार और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। इस गोलीकांड के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed