{"_id":"68df94b2337a8ef65e020fd6","slug":"bihar-doli-yatra-of-mata-vaishno-devi-begins-comes-out-of-the-cave-and-tours-the-in-chhapra-2025-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: छपरा में निकली माता वैष्णो देवी की डोली यात्रा, गुफा से बाहर निकलकर माता वैष्णो करती हैं नगर भ्रमण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: छपरा में निकली माता वैष्णो देवी की डोली यात्रा, गुफा से बाहर निकलकर माता वैष्णो करती हैं नगर भ्रमण
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छपरा
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Fri, 03 Oct 2025 02:48 PM IST
विज्ञापन
सार
Bihar News: श्रद्धालु भक्तगण द्वारा माता की डोली को कंधों पर उठाकर नगर भ्रमण कराया गया। नगर परिभ्रमण के दौरान हाथी- घोड़े, बैंड-बाजे और भक्तों के नृत्य-गान से अमनौर बाजार का हर कोना आस्था और उल्लास से भर उठा।
भव्य डोली यात्रा
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
दुर्गापूजा के बाद एकादशी पर छपरा का अमनौर बाजार पूरी तरह से भक्तिमय हो गया है, जब वैष्णो धाम स्थित प्रसिद्ध माता वैष्णो देवी गुफा मंदिर से माता रानी की भव्य डोली यात्रा निकाली गई। जम्मू- कश्मीर के कटरा की तर्ज पर बने इस गुफा मंदिर से माता की डोली हजारों श्रद्धालुओं की मौजूदगी में निकाली गई। जैसे ही गुफा से माता रानी बाहर आईं, जयकारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा।
Trending Videos
श्रद्धालु भक्तगण द्वारा माता की डोली को कंधों पर उठाकर नगर भ्रमण कराया गया। नगर परिभ्रमण के दौरान हाथी- घोड़े, बैंड-बाजे और भक्तों के नृत्य-गान से अमनौर बाजार का हर कोना आस्था और उल्लास से भर उठा। क्षेत्र की हजारों कन्या और महिलाएं अपने सिर पर लड्डू की टोकरी लिए भजन- कीर्तन करती हुई डोली यात्रा में शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
पढ़ें: पूर्व विधायक के भाई की गोली मारकर हत्या का मामला, पुलिस को 21 महीने बाद सफलता; आरोपी गिरफ्तार
राजद के जिलाध्यक्ष सुनील कुमार राय ने बताया कि नगर भ्रमण के बाद सबसे पहले महाआरती का आयोजन मुख्य पुजारी और स्थानीय भक्तगणों द्वारा किया गया। उसके बाद माता रानी को एक क्विंटल 25 किलों लड्डू का भोग लगाया गया। हालांकि यह परंपरा कई वर्षों से चली आ रही है कि विजयदशमी के बाद माता गुफा से बाहर निकलकर नगर भ्रमण करती हैं और भक्तों को दर्शन देती हैं। इस अवसर पर हजारों श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी।