सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Businessman shot dead in Gopalganj family members in turmoil murder case bihar

Bihar News: गोपालगंज में व्यवसायी की गोली मारकर हत्या, घात लगाए बदमाशों ने किया हमला

न्यूज डेस्क, अमर उजाला,गोपालगंज Published by: सारण ब्यूरो Updated Tue, 24 Mar 2026 11:23 AM IST
विज्ञापन
सार

Bihar News: बिहार के गोपालगंज जिले के मीरगंज थाना क्षेत्र में सोमवार देर शाम अपराधियों ने 45वर्षीय व्यवसायी कृष्णा सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी। बताया जाता है कि हथुआ-कुसौंधी मार्ग पर मुड़ा गांव के पास पहले से घात लगाए अपराधियों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। 

Businessman shot dead in Gopalganj family members in turmoil murder case bihar
व्यवसायी के अंतिम संस्कार में मौजूद लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

गोपालगंज जिले के मीरगंज थाना क्षेत्र के हथुआ-कुसौंधी मुख्य मार्ग पर सोमवार देर शाम बाइक सवार नमकीन व्यवसायी एवं पत्तल-ग्लास फैक्ट्री के मालिक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक 45 वर्षीय कृष्णा सिंह मीरगंज थाना क्षेत्र के नेरुई गांव के निवासी थे।

Trending Videos


घर लौटने के दौरान मारी गई गोली
बताया जाता है कि कृष्णा सिंह बाइक से मीरगंज स्थित अपनी दुकान से घर लौट रहे थे। इसी दौरान हथुआ-कुसौंधी मार्ग पर मुड़ा गांव के पास पहले से घात लगाए अपराधियों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोली लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना मीरगंज पुलिस को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौके पर पहुंची पुलिस
सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष दुर्गानंद मिश्रा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। फिलहाल हत्या के कारणों का स्पष्ट खुलासा नहीं हो सका है।

ये भी पढ़ें: भागलपुर में कैफे संचालक को गोली मारकर किया घायल, हालत गंभीर

अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग

इस घटना से क्षेत्र में भय और आक्रोश का माहौल है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से जल्द से जल्द अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग की है। एसपी विनय तिवारी ने बताया कि आपसी रंजिश में हत्या होने की आशंका है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed