पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Engineering student stabbed over old enmity; condition critical, referred to Gorakhpur gopalganj bihar news

Bihar Crime: पुरानी रंजिश में इंजीनियरिंग छात्र पर चाकू से जानलेवा हमला, हालत गंभीर; गोरखपुर रेफर

Mon, 29 Jun 2026 04:01 PM IST
सारण ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज Published by: सारण ब्यूरो Updated Mon, 29 Jun 2026 04:01 PM IST
सार

गोपालगंज जिले के भोरे प्रखंड की जगतौली पंचायत के सकतौली गांव में पुरानी रंजिश को लेकर एक 20 वर्षीय युवक पर चाकू से जानलेवा हमला करने का मामला प्रकाश में आया है। वारदात को रविवार की देर शाम कावे गांव के चवर के समीप अंजाम दिया गया।

विज्ञापन
Engineering student stabbed over old enmity; condition critical, referred to Gorakhpur gopalganj bihar news
अपराध - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोपालगंज जिले के भोरे प्रखंड की जगतौली पंचायत के सकतौली गांव में पुरानी रंजिश को लेकर 20 वर्षीय युवक पर चाकू से जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। वारदात रविवार देर शाम कावे गांव के चवर के पास हुई। घायल युवक की पहचान सकतौली गांव निवासी अशोक यादव के पुत्र विशाल यादव (20) के रूप में हुई है। वह भोपाल में इंजीनियरिंग की पढ़ाई करता है और कुछ दिन पहले ही गांव आया था।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, रविवार शाम विशाल यादव कावे गांव के चवर के पास से गुजर रहा था। इसी दौरान पहले से घात लगाए बैठे कुछ युवकों ने उसे घेर लिया और चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में वह गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर गिर पड़ा। घटना के बाद सभी आरोपी फरार हो गए।

विज्ञापन


पढे़ं:  बिहार में कानून व्यवस्था तार-तार, डबल मर्डर के गवाह की सरेआम गोली मारकर हत्या; छपरा में भारी बवाल

विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय लोगों की मदद से घायल विशाल को इलाज के लिए गोपालगंज सदर अस्पताल पहुंचाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए गोरखपुर रेफर कर दिया। परिजनों ने उसे गोरखपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उसकी हालत अब भी नाजुक बनी हुई है।

प्रारंभिक जांच में घटना के पीछे पुरानी रंजिश की बात सामने आ रही है। स्थानीय लोगों के अनुसार, कुछ दिन पहले दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ था। आरोप है कि उस दौरान विशाल और उसके साथियों ने वर्तमान आरोपियों की पिटाई कर दी थी। इसी का बदला लेने के लिए आरोपियों ने रविवार शाम विशाल को अकेला पाकर उस पर जानलेवा हमला कर दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed