सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Saran News ›   Family Only Hope Lost in Saryu River Youth Body Found After Five Days Village Mourns Tragic Death

Bihar News: सरयू में समा गया घर का चिराग, पांच दिन बाद मिला युवक का शव; गांव में पसरा मातम

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सारण Published by: सारण ब्यूरो Updated Sat, 09 May 2026 02:59 PM IST
विज्ञापन
सार

Bihar News: सारण के मांझी स्थित सरयू नदी में डूबे युवक रौशन कुमार का शव पांच दिन बाद बरामद हुआ। स्नान के दौरान वह तेज बहाव में बह गया था। शव मिलने के बाद परिवार में कोहराम मच गया और पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। पढ़ें पूरी खबर...

Family Only Hope Lost in Saryu River Youth Body Found After Five Days Village Mourns Tragic Death
मृतक रौशन के कुमार - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार

सारण जिले के मांझी नगर पंचायत अंतर्गत दुर्गापुर घाट पर सरयू नदी में डूबे युवक का शव घटना के पांच दिन बाद शनिवार सुबह बरामद होने से पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। युवक का शव छपरा शहर के समीप जान टोला घाट से मिलने की सूचना मिलते ही परिजन बदहवास हालत में मौके पर पहुंचे। शव की पहचान मांझी थाना क्षेत्र के दुर्गापुर गांव निवासी प्रेम सिंह के पुत्र रौशन के कुमार रूप में हुई है। शव देखते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई और गांव का माहौल गमगीन हो गया।
Trending Videos


स्नान के दौरान नदी में डूबा था युवक
जानकारी के अनुसार, बीते मंगलवार को रौशन कुमार दुर्गापुर घाट पर स्नान करने गया था। इसी दौरान वह अचानक गहरे पानी में चला गया और सरयू नदी की तेज धारा में बह गया। घाट पर मौजूद लोगों ने उसे बचाने की काफी कोशिश की, लेकिन तब तक वह नदी की गहराइयों में समा चुका था। घटना के बाद स्थानीय गोताखोरों और ग्रामीणों ने लगातार उसकी तलाश शुरू कर दी थी। परिवार पिछले पांच दिनों से इस उम्मीद में था कि शायद रौशन जीवित मिल जाए, लेकिन शनिवार सुबह शव मिलने की खबर ने सभी उम्मीदें तोड़ दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


गोताखोरों ने बरामद किया शव
स्थानीय गोताखोर रविंद्र कुमार चौधरी और सूरज कुमार चौधरी ने संयुक्त रूप से सुबह करीब 10 बजे सरयू नदी में शव मिलने की पुष्टि की। सूचना मिलने के बाद परिजन छपरा पहुंचे और शव को अपने कब्जे में लिया। घटना की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए। गांव में हर तरफ मातम और सन्नाटा पसरा हुआ है।

ये भी पढ़ें-   Bihar News: पटना आईआईटी कैंपस में तेलंगाना के छात्र का शव मिलने से हड़कंप, मौत के कारणों का पता लगा रही पुलिस

परिवार का रो-रोकर बुरा हाल
रौशन कुमार की असमय मौत से परिवार पूरी तरह टूट गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने बताया कि रौशन स्वभाव से मिलनसार और मेहनती युवक था। उसकी मौत ने पूरे गांव को गहरे सदमे में डाल दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed