{"_id":"6a0428ae53e6f2582001716c","slug":"bihar-accident-wedding-celebrations-turn-into-mourning-after-fatal-bolero-truck-crash-2026-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: शादी की खुशियां मातम में बदलीं, खड़े ट्रक में जा घुसी बोलेरो, युवक की मौत; कई घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: शादी की खुशियां मातम में बदलीं, खड़े ट्रक में जा घुसी बोलेरो, युवक की मौत; कई घायल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छपरा
Published by: सारण ब्यूरो
Updated Wed, 13 May 2026 01:01 PM IST
विज्ञापन
सार
Bihar News: सारण जिले के रसूलपुर थाना क्षेत्र में बारात से लौट रही बोलेरो सड़क किनारे खड़ी ट्रक से टकरा गई। हादसे में एक युवक की मौके पर मौत हो गई, जबकि आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। पुलिस फरार ट्रक चालक की तलाश में जुटी है।
मौके पर युवक की मौत हुई
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
सारण जिले के रसूलपुर थाना क्षेत्र में बुधवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसे में बारात से लौट रहे युवक की मौत हो गई, जबकि आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। हादसा छपरा-सीवान मुख्य मार्ग-531 पर बंशी छपरा गांव के पास हुआ।
खड़ी ट्रक से टकराई बोलेरो
जानकारी के अनुसार बारात से लौट रही तेज रफ्तार बोलेरो सड़क किनारे खड़ी एक अज्ञात ट्रक से जा भिड़ी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बोलेरो के परखच्चे उड़ गए और मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया।
मौके पर हुई युवक की मौत
दुर्घटना में बोलेरो सवार दाउदपुर थाना क्षेत्र के दुमदुमा गांव निवासी 30 वर्षीय राहुल कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
एक की हालत गंभीर
हादसे में आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हुए हैं। घायलों में 37 वर्षीय सूरज कुमार की हालत गंभीर बताई जा रही है। उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए छपरा सदर अस्पताल रेफर किया गया है। अन्य घायलों का इलाज अलग-अलग अस्पतालों में चल रहा है। कुछ घायलों को एकमा स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
ये भी पढ़ें- Bihar Cabinet: मंत्रिमंडल विस्तार के बाद पहली कैबिनेट में 18 एजेंडे पास, बिहार में महंगाई भत्ते पर बड़ा फैसला
पुलिस जांच में जुटी
घटना की सूचना मिलते ही रसूलपुर थाना अध्यक्ष प्रिंस राज पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव कार्य शुरू कराया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। पुलिस ने क्षतिग्रस्त बोलेरो को जब्त कर लिया है और फरार ट्रक चालक की तलाश शुरू कर दी है।
Trending Videos